रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 7 दिनों में मचाया धमाल! 'एनिमल' और 'स्त्री 2' को पछाड़कर की बंपर कमाई

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज सात दिनों में फिल्म ने ऐसी कमाई की है कि कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं। आठवें दिन की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त है। जानिए फिल्म का पूरा कलेक्शन।

Advertisement

In Short

  • रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सात दिनों में वर्ल्डवाइड 934.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • 'रामायण' ने 'एनिमल' और 'स्त्री 2' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ा।
  • आठवें दिन के लिए 8 लाख से ज्यादा टिकट बिके, एडवांस बुकिंग 26.66 करोड़ रुपये पहुंची।

By Gungun Mishra:

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब महज सात दिनों में इस फिल्म ने कमाई के मामले में रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'एनिमल' और राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 900 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

सात दिनों में 'रामायण' ने कितनी कमाई की?

फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद पहले शुक्रवार को 48.05 करोड़ रुपये, शनिवार को 69.80 करोड़ रुपये और रविवार को 56.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

फिल्म की कमाई में सोमवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस दिन फिल्म ने 107.50 करोड़ रुपये कमाए। मंगलवार को 94.10 करोड़ रुपये और बुधवार को 70.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

फिल्म ट्रेड पोर्टल Sacnilk के मुताबिक, पहले सात दिनों में 'रामायण' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ रुपये पहुंच गया।

दुनियाभर में 934 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

'रामायण' ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार कारोबार किया है। फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस से 323.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 934.55 करोड़ रुपये हो गया है। इस कमाई के साथ 'रामायण' ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' और श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की 'स्त्री 2' को पीछे छोड़ दिया है।

'एनिमल' ने दुनियाभर में 915 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जबकि 'स्त्री 2' ने 857.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

आठवें दिन की एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त क्रेज

फिल्म की कमाई का सिलसिला आठवें दिन भी जारी रहने की उम्मीद है। दूसरे गुरुवार के लिए देशभर में 25,065 शो में 8 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 26.66 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 21.30 करोड़ रुपये है।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र 4.58 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद कर्नाटक से 3.21 करोड़, दिल्ली से 3.11 करोड़, गुजरात से 2.57 करोड़ और केरल से 1.62 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है।

शहरों में दिल्ली-NCR 3.11 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर है। मुंबई में 2.65 करोड़, बेंगलुरु में 2.28 करोड़, हैदराबाद में 1.11 करोड़ और पुणे में 85.10 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज हुई है।

फिल्म में कौन-कौन से सितारे हैं?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' को नमित मल्होत्रा की DNEG Pictures ने प्रोड्यूस किया है। यह रामायण महाकाव्य पर आधारित दो भागों वाली फिल्म है। इसका पहला भाग रावण के उदय से लेकर भगवान राम के वनवास तक की कहानी दिखाता है।

फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, इंदिरा कृष्णन और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, अनुपम खेर ने जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है।

Read more!
Advertisement