भाई की कलाई पर बंधेगी महंगी राखी, इतनी कीमत में खरीद सकते हैं Brand New Car

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर इस बार सिर्फ धागा नहीं बल्कि लाखों रुपये की राखी भी सज सकती है. बाजार में 8 लाख रुपये तक की Gold Rakhi मौजूद है. वहीं Silver Rakhi भी खास डिजाइन में मिल रही हैं. आखिर इन राखियों में ऐसा क्या खास है और कौन सी राखी कितने की है पूरी कहानी जानिए.

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • रक्षाबंधन पर बाजार में 8 लाख रुपये तक की सोने की राखियां मौजूद हैं, जबकि चांदी की राखियां 1 हजार रुपये से शुरू हो रही हैं.
  • Gold Rakhi से लेकर Diamond Pendant और Customized Name वाली राखियों तक बाजार में कई प्रीमियम डिजाइन उपलब्ध हैं.
  • ब्रेसलेट वाली राखियों का भी ट्रेंड है, जिन्हें रक्षाबंधन के बाद भी ज्वेलरी की तरह पहना जा सकता है.

By Gaurav Kumar:

रक्षाबंधन पर इस बार बाजार में राखियों की कई नई और महंगी वैरायटी देखने को मिल रही हैं. सोने-चांदी के दाम काफी ज्यादा होने के बाद भी इनसे बनी राखियों की डिमांड है. खास बात ये है कि सोने की राखियां 30 हजार रुपये से शुरू होकर 8 लाख रुपये तक की कीमत में मिल रही हैं. वहीं चांदी की राखियां 1 हजार से 5 हजार रुपये के बीच हैं.

8 लाख रुपये तक की Gold Rakhi

मुंबई के जावेरी बाजार की एक ज्वेलरी शॉप में रक्षाबंधन के लिए सोने और चांदी की कई डिजाइन वाली राखियां रखी गई हैं. गोल्ड राखी की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू होती है और कुछ खास राखियों की कीमत 8 लाख रुपये तक पहुंच रही है.

8 लाख रुपये की राखी की कीमत में एक अच्छी कार भी खरीदी जा सकती है. हालांकि इतनी महंगी राखियां हर किसी के बजट में नहीं हैं. सोने के बढ़े हुए दाम की वजह से ऐसी राखियां ज्यादातर बड़े कारोबारी और उद्योगपति ही ऑर्डर करवा रहे हैं.

स्टाइलिश डिजाइन में मिल रही राखियां

इस बार राखियों में डिजाइन की भी खूब वैरायटी है. बाजार में स्टोन वाली राखी, गोल्ड ब्रेसलेट, बिग-बी ब्रेसलेट और इविल आई डिजाइन मौजूद हैं. डायमंड पेंडेंट वाली राखियां भी मिल रही हैं.

(Photo: GNT)

इसके अलावा ओम, रुद्राक्ष, गणेश, स्वास्तिक और त्रिशूल जैसे शुभ निशान वाली राखियां भी लोगों को पसंद आ रही हैं. भाई के नाम वाली कस्टमाइज राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं.

चांदी की राखी ज्यादा बजट में

अगर सोने की राखी बजट से बाहर है तो चांदी की राखी एक विकल्प है. चांदी की राखियां करीब 1 हजार से 5 हजार रुपये में मिल रही हैं. वहीं 925 स्टर्लिंग सिल्वर की राखियां भी मौजूद हैं. इनमें कीमती धातु वाला प्रीमियम लुक मिलता है, लेकिन गोल्ड की तुलना में खर्च कम होता है.

राखी के बाद भी आएगी काम

इस बार कुछ राखियों को ब्रेसलेट की तरह डिजाइन किया गया है. यानी रक्षाबंधन के बाद इन्हें सिर्फ संभालकर रखने की जरूरत नहीं है. इन्हें कलाई पर ब्रेसलेट या ज्वेलरी की तरह पहना जा सकता है.

इन राखियों में गोल्ड या सिल्वर के साथ चमकदार स्टोन लगाए गए हैं, जिससे इनका लुक काफी प्रीमियम दिखाई देता है. कुल मिलाकर इस रक्षाबंधन बाजार में साधारण धागे वाली राखी से लेकर सोने-चांदी और स्टाइलिश ब्रेसलेट वाली राखियों तक कई विकल्प मौजूद हैं.

Read more!
Advertisement