रेलवे यात्रियों के लिए गुड न्यूज, रेल मंत्री ने बताया पटरी पर चलेगी इतनी नई ट्रेनें

Railway News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेल मंत्री ने बताया कि जल्द ही 150 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें नमो भारत और अमृत भारत ट्रेन भी शामिल हैं।

Advertisement
150 New Trains
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की नई मेमू ट्रेनें चलाए जाने की घोषणा

By Priyanka Kumari:

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने अपने यात्रियों को खुशखबरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के अनुसार जल्द देश में 150 नई पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह नई ट्रेनें दूर यात्रियों को सुविधा देने के लिए चलाई जाएगी।

बता दें कि भारतीय रेलवे पहले से ही पैसेंजर ट्रेन को आधुनिक बनाने के काम पर जोर दे रहा है। रेलवे पैसेंजर ट्रेनों में 1200 एक्सट्रा कोच को जोड़ने की प्लानिंग कर रहा है।

बढ़ेगा पैसेंजर ट्रेन का नेटवर्क

भारत में लोग छोटी दूरी के साथ लंबी दूरी के लिए भी ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में रेलवे यात्रियों के लिए सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेल मंत्री ने बड़ा एलान किया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार पैसेंजर ट्रेन के आधुनिकीकरण के साथ ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि 100 नई मेन लाइन पर इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट्स (MEMU) और 50 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेनें (Namo Bharat Trains) चलाई जाएंगी। 

हाल ही में, अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा में मारुति सुजुकी के मानेसर साइडिंग के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि यह टर्मिनल  PM Gati Shakti राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत डेवलप हुआ है। इस टर्मिनल के जरिये सड़क और रेल लॉजिस्टिक्स में माल ढुलाई की कैपेसिटी बढ़ेगी। 

पटरी पर दौड़ेंगी नई नमो भारत ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 100 नई मेमू ट्रेनें तैयार हो रही है। इन ट्रेन में 16 से 20 कोच होंगे। अभी मेमू ट्रेन में 8 से 12 कोच होते हैं। इसके अलावा 50 नई नमो भारत ट्रेन चलेंगी। 

अहमदाबाद-भुज और पटना-जयनगर के बीच दौड़ रही Namo Bharat AC Trains से अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके बाद अब सरकार 50 नई नमो भारत ट्रेन चलाएगी। 

इसके अलावा भारतीय रेलवे ट्रन टिकटिंग सिस्टम में बदलाव करेगा। नए सिस्टम के जरिये यात्री आसानी से ट्रेन की टिकट ले पाएंगे। 

Read more!
Advertisement