रेल यात्रियों के लिए अलर्ट, इस रेलवे रूट पर 16 दिन का मेगा ब्लॉक... कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
पुणे से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल रेलवे 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लेने जा रहा है। इस दौरान 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 25 ट्रेनों का रूट बदलेगा और कई ट्रेनों के शुरू और खत्म होने वाले स्टेशन बदल जाएंगे।

In Short
- पुणे में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक रहेगा, इस दौरान 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
- मेगा ब्लॉक की वजह से 25 ट्रेनें दूसरे रास्ते से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनें दूसरे स्टेशनों से शुरू होंगी या वहीं खत्म होंगी।
- पुणे-दौंड और पुणे-लोनावला की लोकल व DEMU सेवाओं पर भी असर पड़ेगा, यात्रियों को पहले स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।
पुणे से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट है। सेंट्रल रेलवे 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पुणे इलाके में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक लेने जा रहा है। इस दौरान 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 25 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कई ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से शुरू या खत्म किया जाएगा।
क्यों लिया जा रहा है मेगा ब्लॉक?
रेलवे के मुताबिक, हडपसर और घोरपड़ी के बीच तीसरी रेल लाइन को चालू करने के लिए यह ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान पुणे और हडपसर यार्ड में इंजीनियरिंग, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और ओवरहेड इक्विपमेंट से जुड़े काम होंगे। काम के चलते कुछ रेल लाइनें उपलब्ध नहीं रहेंगी।
42 ट्रेनें रहेंगी रद्द
12169 पुणे-सोलापुर और 12170 सोलापुर-पुणे ट्रेनें 19 से 23 सितंबर और 3-4 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। इसके अलावा 12116, 12115, 12114, 12113, 11041 और 11042 भी तय तारीखों पर नहीं चलेंगी।
4 अक्टूबर को 22105, 22106, 11007, 11008, 11029, 11030, 12127, 12128, 12157, 12158, 11423 और 11424 समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
लोकल और DEMU सेवाओं पर भी असर
71407 और 71408 पुणे-दौंड DEMU 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा 71411, 71412, 71404, 71405, 71401, 71402, 71413, 71419 और 71420 अलग-अलग तारीखों पर नहीं चलेंगी।
पुणे-लोनावला की 99812, 99818, 99813, 99820 और 99821 सबअर्बन सेवाएं 4 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। 71441 और 71442 अहमदनगर-बीड़ DEMU 5 अक्टूबर को नहीं चलेंगी।
25 ट्रेनों का बदलेगा रूट
12221 पुणे-हावड़ा 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को बदले हुए रास्ते से चलेगी। 12222 हावड़ा-पुणे 3 अक्टूबर को मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला होकर पुणे पहुंचेगी।
22159 CSMT-MGR चेन्नई सेंट्रल 19 से 23 सितंबर और 4 अक्टूबर को कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड रूट से चलेगी। 11028 सतारा-दादर 3 अक्टूबर को सतारा-जेजुरी-पुणे-लोणावला रूट से जाएगी।
कई ट्रेनों का स्टेशन भी बदलेगा
22944 इंदौर-दौंड 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खड़की में टर्मिनेट होगी, जबकि 22943 खड़की से चलेगी। 20495 जोधपुर-हडपसर भी तय तारीखों पर खड़की में खत्म होगी।
कुछ ट्रेनें दौंड, कुर्डुवाडी, जेजुरी, सतारा, शिवाजीनगर और खड़की से शुरू या खत्म होंगी।
सफर से पहले जरूर चेक करें स्टेटस
अगर आप पुणे, हडपसर, दौंड, लोणावला या आसपास के इलाकों से ट्रेन पकड़ने वाले हैं, तो स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। रेलवे ने यात्रियों को Indian Railway Enquiry Portal या NTES ऐप पर ट्रेन की ताजा स्थिति और बदली हुई टाइमिंग देखने की सलाह दी है।