ग्रीन एनर्जी से सेमीकंडक्टर तक! जानिए पीएम मोदी के यूरोप दौरे पर क्या-क्या होगा खास, चेक करें पूरी टाइमलाइन

पीएम 15 मई से यात्रा की शुरुआत यूएई से करेंगे। वहां वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों और एनर्जी सहयोग पर चर्चा करेंगे और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बात करेंगे।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

पीएम मोदी इस हफ्ते यूरोप दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम का यह दौरा भारत के विकास के कई मापदंड तय करेगा। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तकनीकी पार्टनरशिप को गहरा करना है।

UAE से होगी यात्रा की शुरुआत

पीएम 15 मई से यात्रा की शुरुआत यूएई से करेंगे। वहां वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों और एनर्जी सहयोग पर चर्चा करेंगे और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बात करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री 15 से 17 मई को  नीदरलैंड दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के आमंत्रण पर हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मिलेंगे और रक्षा, सुरक्षा, इनोवेशन, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और पानी से जुड़ी रणनीतिक पार्टनरशिप जैसे कई क्षेत्रों पर बात करेंगे।

17-18 मई को पीएम स्वीडन में स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन यूरोपीय उद्योग के लिए राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे, जिसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल होंगी। 

43 वर्ष बाद कोई भारतीय पीएम नॅार्वे जाएगा

नॉर्वे में 18-19 मई को प्रधानमंत्री तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में नॉर्वे की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री का नॉर्वे दौरा द्विपक्षीय व्यापार (लगभग 2.73 अरब डॉलर) और नॉर्वे के सरकारी पेंशन फंड द्वारा भारतीय पूंजी बाजार में लगभग 28 अरब डॉलर के निवेश को गति देने का भी अवसर होगा। 

तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 19 मई को ओस्लो में होगा, जिसमें मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑरपो, आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर और स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन के साथ शामिल होंगे। 

यात्रा के अंत में पीएम इटली जाएंगे

मोदी 19-20 मई को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मिलेंगे। प्रधानमंत्री रोम के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय का भी दौरा कर सकते है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और यूरोप के बीच व्यापार और निवेश के क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करेगा। हाल ही में हुए भारत-यूरोपीय यूनियन FTA समझौते के बाद यह पार्टनरशिप और भी आगे बढ़ाएगा।

Read more!
Advertisement