25-26 फरवरी को इज़राइल दौरे पर पीएम मोदी, कूटनीतिक रिश्तों का नया अध्याय होगा शुरू

भारत और इजरायल के बीच कूटनीतिक रिश्तों का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 25 फरवरी 2026 से इजरायल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इज़राइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी यात्रा होगी।

Advertisement
मोदी 25-26 फरवरी के लिए इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।

By Gaurav Kumar:

Modi in Israel: भारत और इजरायल के बीच कूटनीतिक रिश्तों का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 25 फरवरी 2026 से इजरायल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इज़राइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी यात्रा होगी।

मोदी 25-26 फरवरी के लिए इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। तेल अवीव पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी और उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के बीच एक निजी बैठक होगी। इसके बाद के सभी प्रमुख कार्यक्रम यरूशलेम में आयोजित किए जाएंगे। इजरायल में भारत के राजदूत जे.पी. सिंह ने इस यात्रा को 'ऐतिहासिक' करार दिया है।

मुलाकात में क्या होगा खास?

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, इज़राइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात कर भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान-प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, रक्षा-सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार-अर्थव्यवस्था और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा वे इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा।

इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता

इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव यरूशलेम स्थित इजरायली संसद 'नेसेट' (Knesset) होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता बनेंगे, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते सम्मान को दर्शाता है।

इसके अलावा, वह इजरायल में बसे भारतीय मूल के लोगों से भी संवाद करेंगे और एक हाई-टेक प्रदर्शनी में शिरकत करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए भारत अपनी तकनीकी क्षमता और सांस्कृतिक जुड़ाव को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

होलोकॉस्ट मेमोरियल का दौरा और द्विपक्षीय समझौते

यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत भावुक क्षणों के साथ होगी, जब प्रधानमंत्री 'याद वाशेम' (होलोकॉस्ट मेमोरियल) जाएंगे। यहां वह नाजियों द्वारा मारे गए 60 लाख यहूदियों की याद में बने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद वह इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच एक विस्तृत बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इन समझौतों के बाद प्रधानमंत्री तेल अवीव से भारत के लिए रवाना होंगे।

Read more!
Advertisement