भारत के स्पेस मिशन को मिलेगी नई रफ्तार? PM मोदी ने स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से मुलाकात की। इस दौरान प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम, रॉकेट, सैटेलाइट, स्पेस टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स की ऊर्जा और महत्वाकांक्षा की तारीफ करते हुए भारत की स्पेस यात्रा पर लोगों से राय भी मांगी।

Advertisement

In Short

  • PM मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से की मुलाकात।
  • रॉकेट, सैटेलाइट, स्पेस टेक्नोलॉजी और AI पर हुई चर्चा।
  • PM मोदी ने स्टार्टअप्स की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा और सोच की तारीफ की।

By Gaurav Kumar:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्पेस सेक्टर में काम कर रहे स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की। इस दौरान भारत के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम से लेकर स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक कई मुद्दों पर बातचीत हुई। यह बातचीत सुबह 10 बजे हुई। पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स की ऊर्जा और महत्वाकांक्षा की भी तारीफ की।

प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर हुई चर्चा

पीएम मोदी और स्पेस स्टार्टअप्स के बीच हुई बातचीत में भारत के प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर खास चर्चा हुई। पिछले कुछ सालों में सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोला है। इसके बाद देश में इस सेक्टर में काम करने वाले कई नए स्टार्टअप सामने आए हैं।

ये स्टार्टअप सैटेलाइट, रॉकेट, स्पेस डेटा और दूसरी आधुनिक तकनीकों पर काम कर रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी की स्टार्टअप्स के साथ हुई यह बातचीत सरकार और स्पेस इंडस्ट्री के बीच अहम संवाद के तौर पर सामने आई है।

स्पेस टेक्नोलॉजी से AI तक हुई बात

इस मुलाकात के दौरान केवल रॉकेट और सैटेलाइट तक बातचीत सीमित नहीं रही। स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों को भी बातचीत में शामिल किया गया। भारत में निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी बढ़ने के साथ स्पेस सेक्टर का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

PM मोदी ने की स्टार्टअप्स की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने भारत के स्पेस स्टार्टअप्स की ऊर्जा और महत्वाकांक्षा की तारीफ की।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: अमेरिका में भारतीय मूल के स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, 19 साल की बेटी के सामने हुई पूरी वारदात

पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने भारत के सबसे प्रतिभाशाली स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात की और हमेशा की तरह उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा से प्रभावित होकर लौटे। उन्होंने स्टार्टअप्स की सोच और आशावाद का भी जिक्र किया।

लोगों से पूछा भारत की स्पेस यात्रा पर सवाल

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से भारत की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर राय भी मांगी। उन्होंने पूछा कि भारत की स्पेस यात्रा को लेकर लोगों को सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली बात क्या है।

पीएम मोदी की यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब देश में निजी अंतरिक्ष क्षेत्र और स्पेस स्टार्टअप्स की भूमिका लगातार बढ़ रही है। सरकार भी निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी बढ़ाकर स्पेस इकोसिस्टम के विस्तार पर जोर दे रही है।

शुक्रवार को भी 20 स्टार्टअप्स से हुई थी मुलाकात

इससे पहले शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की थी। अब आज हुई बातचीत को उसी दिशा में आगे बढ़ने वाली एक और अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।


 

Read more!
Advertisement