PM Modi in Israel: भव्य स्वागत से लेकर नेसेट संबोधन तक, दौरे के पहले दिन की बड़ी झलकियां - देखें PHOTOS

भारत और इज़राइल के लिए कई मायनों में यह दौरा काफी ज़रूरी है। चलिए विभिन्न फोटो में देखते हैं कैसा रहा प्रधानमंत्री के इज़राइल दौरे का पहला दिन।

Advertisement
पीएम मोदी इजरायल दौरे पर हैं. (Photo: X/Narendra Modi)
पीएम मोदी इजरायल दौरे पर हैं. (Photo: X/Narendra Modi)

By Gaurav Kumar:

Modi in Israel: प्रधानमंत्री अपने दो दिवसीय (25-26 फरवरी) दौरे के लिए इज़राइल की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री का यह दूसरा इज़राइल दौरा है, इससे पहले वह 2017 में इज़राइल गए थे। भारत और इज़राइल के लिए कई मायनों में यह दौरा काफी ज़रूरी है। चलिए विभिन्न फोटो में देखते हैं कैसा रहा प्रधानमंत्री के इज़राइल दौरे का पहला दिन।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Image Credits: PM Modi X handle

इज़राइल की धरती पर कदम रखते ही प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका रेड कार्पेट स्वागत करने के लिए इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा दोनों एयरपोर्ट पर मौजूद थे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर गर्मजोशी से एक-दूसरे का आभार जताया।

भारतीयों ने किया पीएम का वेलकम

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इज़राइल में रह रहे भारतीयों से भी मुलाकात की। भारतीय नागरिकों ने अपने पीएम का इज़राइल में भव्य स्वागत किया।

नेसेट (Knesset) को किया संबोधित

Image Credit: PM Modi X handle

प्रधानमंत्री मोदी इज़राइल की राजधानी यरूशलेम भी गए हैं, जहां उन्होंने इज़राइल की संसद नेसेट को संबोधित किया। नेसेट को संबोधित करने वाले वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। नेसेट में आते ही प्रधानमंत्री का स्वागत मोदी-मोदी के नारों और स्टैंडिंग ओवेशन से हुआ। अपने भाषण में उन्होंने आतंकवाद से लेकर भारत और यहूदियों के संबंधों तक कई विषयों पर बात की।

यूनाइटेड नेशंस के समर्थन वाली गज़ा शांति पहल पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि वह शांति के साथ हैं और चाहते हैं कि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

आतंकवाद पर गरजे मोदी

Image Credits: PM Modi X handle

आतंकवाद पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि हम न तो 26/11 भूले हैं और न ही इज़राइल पर हुए 7 अक्टूबर 2023 के आतंकी हमले को। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि भारत को आतंकवाद पर दोहरा रुख स्वीकार नहीं। भारत शांति और स्थिरता के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भारत अब्राहम अकॉर्ड्स का समर्थन करता है और साथ ही भारत में रह रहे यहूदी समाज को उनके योगदान के लिए प्रधानमंत्री ने धन्यवाद दिया। आतंकियों द्वारा बेकसूर नागरिकों की हत्या की भी मोदी ने जमकर निंदा की।

सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

Image Credits: PM Modi X handle

नेसेट को संबोधित करने के बाद, इज़राइल की संसद ने उन्हें नेसेट के सर्वोच्च सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री को मिला यह सम्मान भारत और इज़राइल के बढ़ते हुए संबंधों का प्रतीक है।

Read more!
Advertisement