10 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ नरेंद्र मोदी नंबर 1, ट्रंप समेत दुनिया के अन्य नेताओं को छोड़ा पीछे

साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और तब से लेकर आज तक उनके फॉलोअर्स में भारी बढ़ोतरी हुई है। लोगों से मिलते प्यार और सपोर्ट के कारण ही आज वह इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।

Advertisement
Image Credit: PM Modi Instagram

By Gaurav Kumar:

PM Modi Instagram Followers: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दुनिया के बाकी राजनेताओं की तुलना में यह सबसे ज्यादा है।

साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और तब से लेकर आज तक उनके फॉलोअर्स में भारी बढ़ोतरी हुई है। लोगों से मिलते प्यार और सपोर्ट के कारण ही आज वह इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाले सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।

10 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ मोदी विश्व के सबसे ज्यादा फॉलोइंग वाले नेता बन गए हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या दूसरे नंबर पर आने वाले डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी है। अगर मोदी के बाद आने वाले टॉप 5 नेताओं के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को मिला भी दें, तो भी यह संख्या प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स से कम होगी।

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में टॉप 6 नेता

1) नरेंद्र मोदी (भारत): इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

2) डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिका): उनके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 4.32 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

3) प्रबोवो सुबियांतो (इंडोनेशिया): बात करें तीसरे स्थान की तो उसपर फिलहाल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

4) लुला डा सिल्वा (ब्राजील): लिस्ट में ब्राजील के नेता लुला डा सिल्वा अपने 1.44 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे पायदान पर हैं।

5)  रजब तैयप एर्दोगान (तुर्किये): पांचवें नंबर पर तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोगान हैं अपने 1.16 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ।

6) जेवियर मिलेई (अर्जेंटीना): छठे  स्थान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 64 लाख फॉलोअर्स हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम पर कुल 1205 पोस्ट किए हैं। खास बात यह है कि जहां एक तरफ मोदी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से किसी को फॉलो नहीं करते, वहीं उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या करोड़ों में है। उनके ये बढ़ते हुए फॉलोअर्स दिखाते हैं कि जनता के बीच वे काफी प्रभावशाली और लोकप्रिय हैं।

Read more!
Advertisement