PM Modi in Israel Day 2 Highlights: हलोकास्ट मेमोरियल से लेकर रक्षा समझौतों तक! देखें शानदार PHOTOS
इजरायल में अपने दो दिवसीय दौरे को समाप्त कर भारत के प्रधानमंत्री मोदी इजरायल से रवाना हो गए हैं। दूसरे दिन के अपने इस आधिकारिक दौरे में उन्होंने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की, साथ ही भारत और इजरायल के बीच रक्षा और टेक्नोलॉजी में साझेदारी बढ़ाने को लेकर भी काफी चर्चाएं कीं।

Modi in Israel DAY 2: इजरायल में अपने दो दिवसीय दौरे को समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी वापस आ चुके हैं। दूसरे दिन के आधिकारिक दौरे में उन्होंने इजरायल के राष्ट्रपति से मुलाकात की, साथ ही भारत और इजरायल के बीच रक्षा और टेक्नोलॉजी में साझेदारी बढ़ाने को लेकर भी काफी चर्चाएं कीं। चलिए जानते हैं इजरायल में मोदी का दूसरा दिन कैसा रहा?
हलोकास्ट मेमोरियल गए
अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी ने यद वाशेम हलोकास्ट म्यूजियम (Yad Vashem Holocaust Museum) का दौरा किया। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने हलोकास्ट में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग (Isaac Herzog) ने साथ मिलकर एक पौधा भी लगाया।
इजरायली राष्ट्रपति से मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के बीच भी मुलाकात हुई। इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय छात्रों को इजरायल में आकर पढ़ने का न्योता भी दिया और साथ ही इजरायली छात्रों से भी भारत जाकर वहां की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का आग्रह किया।
इजरायलियों की जमकर तारीफ
नेतन्याहू के साथ मिलकर मोदी ने इजरायल के नौजवानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में शिरकत की। यहा पर प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज एआई, हेल्थकेयर और विज्ञान के मामले में इजरायल के लोग काफी आगे हैं। साथ ही उन्होंने इजरायली टेक कंपनियों को भारत में निवेश करने को भी कहा।
रक्षा समझौते पर चर्चा
दोनों देशों के नेताओं के बीच एक-दूसरे के रक्षा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चाएं हुईं। इसमें भारत और इजरायल दोनों कैसे अपनी टेक्नोलॉजी और ज्ञान को साथ लाकर नए रक्षा उपकरण बना सकते हैं, जैसी चीजें शामिल थीं।
इस बातचीत में भारत के पुराने हो चुके IL-78 टैंकर्स को बदलने और भारतीय वायु सेना की क्षमताओं को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। भारत और इजरायल ने कुल 16 समझौतों पर हस्ताक्षर करने के साथ-साथ 11 बड़ी घोषणाएं कीं। इस तरह कुल 27 मुख्य द्विपक्षीय नतीजे सामने आए हैं।
नेतन्याहू ने दिया सरप्राइज
अपने दोस्त मोदी को सरप्राइज देने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पोशाक पहनकर सभी को चौंका दिया। नेतन्याहू के इस अवतार को देखकर पीएम मोदी भी कह पड़े- बहुत ही शानदार!