PM Modi की कॉलर ट्यून को लेकर क्यों मचा शोर? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में पीएम मोदी को कॉल करने पर ‘वंदे मातरम’ की धुन सुनाई देती है। इसके बाद इसे उनकी पर्सनल कॉलर ट्यून बताया जा रहा है। जानिए इस दावे की सच्चाई क्या है और आप अपने मोबाइल पर ऐसी कॉलर ट्यून कैसे लगा सकते हैं।

In Short
- पीएम मोदी को कॉल करते समय सुनाई दी ‘वंदे मातरम’ की धुन।
- पर्सनल कॉलर ट्यून होने की कोई पक्की जानकारी नहीं।
- मोबाइल ऐप से आसानी से लगा सकते हैं ऐसी कॉलर ट्यून।
PM Modi Caller Tune: कॉलर ट्यून आजकल मोबाइल फोन का एक आम फीचर बन चुकी है। लोग अपनी पसंद का गाना, म्यूजिक या कोई खास धुन कॉलर ट्यून के रूप में लगाते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किए जाने के दौरान ‘वंदे मातरम’ की सुरीली धुन सुनाई देती है। वीडियो सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि यह पीएम मोदी की निजी कॉलर ट्यून है।
वीडियो से कैसे शुरू हुई चर्चा?
बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्काईरूट एयरोस्पेस से जुड़ा है। देश के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 की सफलता के बाद कंपनी के वैज्ञानिक और संस्थापक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करते हैं।
वीडियो में पीएम मोदी के कॉल उठाने से पहले ‘वंदे मातरम’ की एक म्यूजिक ट्यून बजती सुनाई देती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे प्रधानमंत्री मोदी की ऑफिशियल या पर्सनल कॉलर ट्यून बताया जाने लगा।
क्या यह वास्तव में पीएम मोदी की कॉलर ट्यून है?
फिलहाल इस बात की कोई पक्की जानकारी नहीं है कि वीडियो में सुनाई देने वाली धुन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी मोबाइल नंबर की कॉलर ट्यून है। इंटरनेट पर इसे लेकर केवल दावे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री से जुड़ा कम्युनिकेशन नेटवर्क कड़ी सुरक्षा और खास प्रोटोकॉल के तहत काम करता है। ऐसे में उनके आधिकारिक नंबर पर सामान्य मोबाइल नंबर की तरह कोई गाना या कॉलर ट्यून सेट होने की संभावना कम मानी जा रही है।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकारी टेलीकॉम नेटवर्क और कुछ बड़े अधिकारियों से जुड़े नंबरों पर देशभक्ति या भारतीय संस्कृति से जुड़ी धुनें सुनाई दे सकती हैं।
कॉलर ट्यून नहीं, रिंग बैक टोन हो सकती है
वीडियो में सुनाई देने वाली धुन रिंग बैक टोन भी हो सकती है। यह वह आवाज या म्यूजिक होता है, जो फोन करने वाले व्यक्ति को कॉल उठने से पहले सुनाई देता है।
ऐसे में इसे प्रधानमंत्री के निजी फोन की कॉलर ट्यून कहना सही नहीं होगा। यह किसी खास सरकारी नेटवर्क या आधिकारिक नंबर के लिए तय की गई धुन भी हो सकती है।
अपने फोन पर कैसे लगाएं ऐसी ट्यून?
आप अपने मोबाइल नंबर पर भी ‘वंदे मातरम’ की ऐसी धुन लगा सकते हैं। इसके लिए अपने सिम ऑपरेटर का आधिकारिक ऐप जैसे MyJio, JioSaavn, Wynk Music या Vi App खोलें।
ऐप में JioTunes, Hello Tunes या Callertunes का ऑप्शन चुनें। इसके बाद सर्च बॉक्स में “Vande Mataram Instrumental” या “Vande Mataram Flute” लिखें। पसंदीदा धुन चुनकर Set या Activate बटन दबाएं। इसके बाद वह ट्यून आपके नंबर पर एक्टिव हो जाएगी।