सुबह-सुबह लगा महंगाई का झटका! पेट्रोल और डीजल में ₹3 की भारी बढ़ोतरी, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
आज शुक्रवार 15 मई के सुबह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। ग्लोबल एनर्जी संकट और सप्लाई चेन में बाधाओं के कारण तेल कंपनियों को लगातार घाटा हो रहा है जिसे अब कंपनियों ने ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है।

Petrol-Diesel Price Hike: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जारी उथल-पुथल के बीच आखिरकार आज भारतीय तेल कंपनियों ने तेल के दाम बढ़ा दिए। आज शुक्रवार 15 मई के सुबह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। ग्लोबल एनर्जी संकट और सप्लाई चेन में बाधाओं के कारण तेल कंपनियों को लगातार घाटा हो रहा है जिसे अब कंपनियों ने ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है।
पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम
- दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है
- कोलकाता में पेट्रोल ₹108.74 और डीजल ₹95.13 प्रति लीटर पहुंच गया।
- मुंबई में पेट्रोल ₹106.68 और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर हो गया है
- चेन्नई में पेट्रोल ₹103.67 और डीजल ₹95.25 प्रति लीटर दर्ज किया गया।
अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब ₹2.86 से ₹3.29 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है।
क्यों बढ़ी कीमतें?
तेल कंपनियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव और ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की रिकॉर्ड कीमतों की वजह से परिचालन लागत (Operational Cost) में भारी इजाफा हुआ है। लंबे समय तक कीमतों को स्थिर रखने के बाद, अब कंपनियों ने इस बोझ को ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है।
आम आदमी की जेब पर असर
शुक्रवार को हुई इस अचानक बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन और माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिसका सीधा असर फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है।