Tu Yaa Main, O Romeo और Thrash समेत कई बड़ी फिल्में ओटीटी पर रिलीज! जानें इस वीकेंड क्या-क्या देखें

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और शोज रिलीज हुए हैं। Tu Yaa Main, Thrash, O Romeo और Main Woh Aur Fuji जैसी कहानियां अलग-अलग जॉनर में मनोरंजन का पूरा पैकेज दे रही हैं, जिसमें रोमांस, थ्रिल और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

OTT Release this Week: इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज आ चुका है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, सोनीलिव और जियोहॉटस्टार पर कई बड़ी रिलीज एक साथ आई है। हर जॉनर के दर्शकों के लिए इस बार कुछ न कुछ खास है।

Tu Yaa Main (Netflix)

तू या मैं में आदर्श गौरव और शनाया कपूर दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के रोल में हैं। एक रोमांटिक ट्रिप के दौरान दोनों एक स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं, जहां प्यार और सर्वाइवल की कहानी साथ-साथ चलती है।

Thrash (Netflix)

इस फिल्म में फ़ीबी डायनेवर एक गर्भवती महिला के किरदार में हैं, जो कैटेगरी-5 तूफान के बीच कार में फंस जाती है। बढ़ते पानी और आसपास घूमती शार्क के बीच यह कहानी एक हाई-टेंशन सर्वाइवल ड्रामा बन जाती है।

Everybody Loves Sohrab Handa (Z5)

इस फिल्म को रजत कपूर ने डायरेक्ट किया है, एक व्होडनिट स्टाइल फिल्म है। विनय पाठक का किरदार एक पार्टी के दौरान मृत मिलता है, जिसके बाद रिश्तों और राज़ों की परतें खुलने लगती हैं।

Main Woh Aur Fuji (SonyLiv)

यह फिल्म एक कपल की कहानी है, जिनका रिश्ता महत्वाकांक्षाओं के कारण टूट जाता है। सात साल बाद जापान में माउंट फूजी के पास उनकी मुलाकात होती है, जहां पुराने जख्म और भावनाएं फिर उभरती हैं।

O Romeo (Amazon Prime Video)

O Romeo 90 के दशक की बैकग्राउंड पर बनी कहानी है। शाहिद कपूर एक हिटमैन के रोल में हैं, जो एक बदले की आग में जल रही महिला के साथ जुड़ जाता है। इसके बाद कहानी एक हिंसक और इमोशनल मोड़ लेती है।

Malcolm in the Middle - Life’s Still Unfair (JioHotstar)

Malcolm in the Middle - Life’s Still Unfair में 20 साल बाद वही फैमिली फिर लौटती है। अब मैलकम खुद एक पिता है, लेकिन परिवार की अराजकता और हास्य पहले जैसा ही बना हुआ है।

Read more!
Advertisement