ओटीटी पर आई Border 2, Chiraiya, Peaky Blinders समेत ये दमदार फिल्में, चेक करें लिस्ट

सनी देयोल की Border 2, दिव्या दत्ता की Chiraiya और सिलियन मर्फी की वापसी वाली Peaky Blinders फिल्म जैसे बड़े रिलीज दर्शकों को स्क्रीन से बांध कर रखेंगे।

Advertisement

In Short

  • Border 2, Peaky Blinders समेत कई बड़ी फिल्में इस हफ्ते OTT पर रिलीज
  • Netflix, JioHotstar और Zee5 पर एक्शन, ड्रामा, हॉरर और फैंटेसी कंटेंट उपलब्ध
  • सनी देओल, सिलियन मर्फी और दिव्या दत्ता जैसे बड़े सितारों की फिल्में शामिल

By Gaurav Kumar:

OTT Release this Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज आया है। सनी देयोल की Border 2, दिव्या दत्ता की Chiraiya और सिलियन मर्फी की वापसी वाली Peaky Blinders फिल्म जैसे बड़े रिलीज दर्शकों को स्क्रीन से बांध कर रखेंगे। एक्शन, ड्रामा, हॉरर और फैंटेसी- हर तरह का कंटेंट इस हफ्ते उपलब्ध है। चलिए जानते हैं कौन से ओटीटी पर कौन सी फिल्म रिलीज हुई है।

Border 2 (Netflix)

Border 2 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म का पहला हिस्सा सैनिकों की ट्रेनिंग और निजी जिंदगी दिखाता है, जबकि दूसरा हिस्सा युद्ध के एक्शन पर केंद्रित है। सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Chiraiya (JioHotstar)

यह फिल्म एक सामाजिक ड्रामा है। कहानी एक ऐसी महिला की है जो परिवार और सही के बीच फंसी है। दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की मौजूदगी इसे मजबूत बनाती है।

Peaky Blinders (Netflix)

Peaky Blinders: The Immortal Man रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म मशहूर सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाती है, जहां टॉमी शेल्बी द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में नई चुनौतियों का सामना करता है।

Jatadhara (Zee5)

जटाधारा एक साइकोलॉजिकल हॉरर है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। यह एक मनोवैज्ञानिक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जो एक कॉर्पोरेट कर्मचारी की कहानी दिखाती है जो भूत-प्रेत जैसी चीजों पर विश्वास नहीं करता। लेकिन उसकी सोच तब बदल जाती है जब उसका सामना एक रहस्यमयी राक्षसी से होता है, जो एक प्राचीन रीति के तहत खजाने की रक्षा करती है।

Wicked: For Good (JioHotstar)

Wicked एक अमेरिकन म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है, जिसे जॉन एम. चू ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी ओज़ की जादुई दुनिया में स्थित शिज यूनिवर्सिटी से शुरू होती है, जहां एल्फाबा (हरी रंग की चुड़ैल) और ग्लिंडा (एक लोकप्रिय और खुशमिजाज लड़की) की मुलाकात होती है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती बनती है, लेकिन समय के साथ कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो उनकी दोस्ती को परीक्षा में डाल देती हैं।

Read more!
Advertisement