Pritam and Pedro, Daadi Ki Shaadi, Ab Hoga Hisaab S2 सहित ये फिल्में और वेब सीरीज हुई रिलीज - चेक करें लिस्ट

अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान कर रहे हैं तो ये नई रिलीज आपकी वॉचलिस्ट का हिस्सा बन सकती हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन से फिल्में या वेब सीरीज रिलीज हुई है।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

OTT Release this Week: इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। Netflix, JioHotstar, Prime Video और Amazon MX Player पर क्राइम, कॉमेडी, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा से भरपूर कंटेंट स्ट्रीम हो रहा है। अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान कर रहे हैं तो ये नई रिलीज आपकी वॉचलिस्ट का हिस्सा बन सकती हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन से फिल्में या वेब सीरीज रिलीज हुई है।

Pritam and Pedro (JioHotstar)

राजकुमार हिरानी ने Pritam and Pedro के जरिए ओटीटी की दुनिया में बतौर डायरेक्टर कदम रखा है। JioHotstar पर 3 जुलाई से स्ट्रीम हो रही इस क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर में अरशद वारसी एक पुराने ख्यालात वाले पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें साइबर क्राइम विभाग में भेज दिया जाता है। वहां उनकी जोड़ी युवा हैकर प्रीतम से बनती है और दोनों मुख्यमंत्री के बेटे के डिजिटल किडनैपिंग केस की जांच में जुट जाते हैं।

Super Subbu (Netflix)

इस फिल्म में संदीप किशन एक ऐसे युवक की भूमिका में हैं, जिसकी पोस्टिंग एक गांव में सेक्स एजुकेशन ऑफिसर के तौर पर होती है। गांव की अनोखी परिस्थितियां और हास्य से भरपूर घटनाएं कहानी को आगे बढ़ाती हैं।

Isakapatnam (Amazon Prime Video)

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई Isakapatnam सात एपिसोड की क्राइम-एक्शन थ्रिलर सीरीज है। 1990 के दशक के एक काल्पनिक बंदरगाह शहर पर आधारित इस कहानी में कई किरदार शहर के सबसे ताकतवर शख्स नायडू को खत्म करने की कोशिश करते हैं। यह सीरीज तेलुगु के साथ हिंदी और तमिल में भी उपलब्ध है।

Daadi Ki Shaadi (Netflix)

यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की अपनी शादी से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पूरे परिवार में हलचल मचा देती है। इस घटना के बाद पोती की शादी पर भी असर पड़ता है और परिवार के कई पुराने राज सामने आने लगते हैं।

Ab Hoga Hisaab Season 2 (Amazon MX Player)

पहले सीजन को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स इसकी कहानी को आगे लेकर आए हैं। यह रिवेंज ड्रामा पहले सीजन के अधूरे संघर्ष और बदले की कहानी को आगे बढ़ाता है। सीरीज के नए सीजन में संजय कपूर, शहीर शेख और मौनी रॉय एक बार फिर अपनी दमदार भूमिकाओं में लौटे हैं। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पिछले सीजन का खून-खराबे वाला सस्पेंस खत्म हुआ था। इस बार कहानी में पहले से ज्यादा धोखा, कमजोर पड़ते रिश्ते और अपराध की दुनिया का खतरनाक खेल देखने को मिलेगा, जहां किसी को भी आसानी से नहीं बख्शा जाता।

Read more!
Advertisement