Bakaiti Season 2, Shaque: Trust No One, Hunkkaar: The Roar सहित ये फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी हुई रिलीज

सितंबर के चौथे हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। Parineeti Chopra की Shaque, Hunkkaar, Bakaiti Season 2, Baby Do Die Do और Don't Be Shy जैसे कंटेंट दर्शकों के बीच आ चुके हैं। जानें कौन सा शो किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Advertisement

In Short

  • Parineeti Chopra की Shaque: Trust No One से लेकर Hunkkaar तक कई बड़े टाइटल OTT पर रिलीज।
  • Netflix, ZEE5 और JioHotstar पर इस हफ्ते थ्रिलर, ड्रामा और कॉमेडी कंटेंट की भरमार।
  • Baby Do Die Do और Don't Be Shy जैसी नई रिलीज भी दर्शकों के लिए उपलब्ध।

By Gungun Mishra:

सितंबर के चौथे हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज की लंबी लिस्ट रिलीज हो चुकी है। इस हफ्ते दर्शकों को एक्शन, थ्रिलर, हॉरर  और कॉमेडी  जैसे कई जॉनर का कंटेंट देखने को मिल रहा है। परिणीति चोपड़ा की सीरीज डेब्यू Shaque: Trust No One, Hunkkaar: The Roar, Bakaiti Season 2 समेत कई बड़े टाइटल OTT पर रिलीज हो चुके हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सा नया कंटेंट दर्शकों के लिए आया है।

Shaque: Trust No One (Netflix)

परिणीति चोपड़ा Shaque: Trust No One के जरिए वेब सीरीज में डेब्यू कर रही हैं। यह एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसमें एक मां की कहानी दिखाई गई है, जो अपने अगवा हुए बच्चे की तलाश में 9 साल से जुटी है।

नई जानकारी मिलने के बाद उसकी जांच और मुश्किल हो जाती है और वह अपने आसपास के लोगों पर भी शक करने लगती है। सीरीज में परिणीति चोपड़ा के अलावा जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन और सोनी राजदान भी नजर आएंगे।  

Bakaiti Season 2 (ZEE5) 

यह एक फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और परिवार के बीच होने वाली हल्की-फुल्की नोकझोंक को दिखाया गया है। सीरीज में परिवार से जुड़े मजेदार पल और नए घटनाक्रम देखने को मिलेंगे।

Hunkkaar: The Roar (JioHotstar)

Hunkkaar: The Roar एक कोर्टरूम थ्रिलर सीरीज है। इसकी कहानी 17 साल की मीनू रावत के आरोप से शुरू होती है, जो एक शक्तिशाली आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ खड़ी होती है।

इसके बाद मामला पुलिस और कोर्ट से आगे बढ़कर आस्था, ताकत, मीडिया और न्याय से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन जाता है। सीरीज में अनीत पद्दा और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। 

Baby Do Die Do (Netflix) 

यह एक हिंदी नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर है। इसमें हुमा कुरैशी, बेबी कर्मकार के किरदार में नजर आएंगी, जो मुंबई में काम करने वाली एक सुनने और बोलने में असमर्थ कॉन्ट्रैक्ट किलर है। कई हत्याओं के बाद पुलिस की नजर उस पर जाती है और वह अपने अतीत और अपनी बहन की मौत से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने लगती है। 

Don't Be Shy (Amazon Prime Video)

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी 20 साल की श्यामिली शाई दास के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी जिंदगी को पूरी तरह प्लान करके चलती है, लेकिन अचानक हुए ब्रेकअप के बाद उसकी दुनिया बदल जाती है।

इसके बाद उसकी दोस्ती अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड तारा से हो जाती है। दोनों मिलकर दिल टूटने, करियर और खुद को समझने के सफर से गुजरती हैं।

Read more!
Advertisement