बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद Oracle ने हिलेरी मैक्सन को बनाया नया CFO! इतने करोड़ दी सैलरी - आंकडा कर देगा हैरान

Oracle Corporation ने Hilary Maxson को नया CFO नियुक्त किया है। AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और बढ़ते कर्ज के बीच यह कदम अहम है। उन्हें बड़ा सैलरी और स्टॉक पैकेज मिला है। कंपनी लीडरशिप बदलाव के जरिए लंबी अवधि की ग्रोथ और वैल्यू पर फोकस कर रही है।

Advertisement
Hilary Maxson, CFO, Oracle.
Hilary Maxson, CFO, Oracle.

By Gaurav Kumar:

हाल ही में बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद आईटी कंपनी Oracle ने हिलेरी मैक्सन (Hilary Maxson) को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। कंपनी इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही है और कर्ज भी बढ़ा रही है, ऐसे में यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

Maxson इससे पहले Schneider Electric में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ग्रुप CFO थीं। कंपनी के मुताबिक, उन्होंने 6 अप्रैल 2026 से पद संभाल लिया है और वो सीधे CEO क्ले मैगौर्क (Clay Magouyrk) को रिपोर्ट करेंगी।

Magouyrk ने कहा कि Hilary का अनुभव इंडस्ट्रियल, इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सेक्टर में रहा है, जहां पूंजी और निष्पादन बेहद अहम होते हैं। हम उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि Mike Sicilia के साथ मिलकर कंपनी आगे बढ़ेगी।

Maxson ने कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण समय पर जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं और कंपनी की ग्रोथ को लंबे समय तक मजबूत वैल्यू में बदलने पर काम करूंगी।

सैलरी और स्टॉक पैकेज भी बड़ा

Maxson को सालाना 9.5 लाख डॉलर (करीब 8.83 करोड़ रुपये) बेस सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, परफॉर्मेंस के आधार पर 25 लाख डॉलर (करीब 23.26 करोड़ रुपये) तक का बोनस मिल सकता है। हालांकि, इस साल उनका बोनस कम अवधि के हिसाब से तय होगा।

कंपनी उनके रिलोकेशन पर 2.5 लाख डॉलर तक खर्च करेगी। इसके साथ ही उन्हें 26 मिलियन डॉलर (करीब 246.6 करोड़ रुपये) तक का स्टॉक पैकेज मिलेगा, जिसमें 80% समय के साथ और 20% प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा।

लीडरशिप में बदलाव 

Maxson CFO के साथ-साथ प्रिंसिपल फाइनेंशियल ऑफिसर की भूमिका भी निभाएंगी। वहीं Douglas Kehring इस पद से हटकर अब कंपनी की रणनीतिक पहल पर ध्यान देंगे।

Read more!
Advertisement