आज इन शहरों के बैंकों में है छुट्टी! 6 अक्टूबर को छोड़कर अभी भी इस महीने कुल 15 दिन बैंक रहेंगे बंद - LIST

आज 6 अक्टूबर को छोड़कर अभी भी इस महीने कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें त्योहार, साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार) शामिल हैं।

Advertisement

By Gaurav Kumar:

October Bank Holidays: अगर आप आज (सोमवार, 6 अक्टूबर) बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज अगरतला और कोलकाता में लक्ष्मी पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

भारत में बैंकों की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों और क्षेत्रीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। अक्टूबर 2025 में भी ऐसे कई मौके हैं जब अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

आज 6 अक्टूबर को छोड़कर अभी भी इस महीने कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें त्योहार, साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार) शामिल हैं। बैंक भले ही बंद रहेंगे लेकिन आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। ATM से कैश भी निकाल सकते हैं।  

6 अक्टूबर 2025 के बाद और कब-कब और कहां-कहां बैंक रहेगा बंद?

7 अक्टूबर (मंगलवार)

छुट्टी का कारण: महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा
बैंक बंद रहेंगे: बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला

10 अक्टूबर (शुक्रवार)

छुट्टी का कारण: करवाचौथ
बैंक बंद रहेंगे: शिमला

11 अक्टूबर (शनिवार)

छुट्टी का कारण: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
बैंक बंद रहेंगे: पूरे भारत में

12 अक्टूबर (रविवार)

छुट्टी का कारण: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
बैंक बंद रहेंगे: पूरे भारत में

18 अक्टूबर (शनिवार)

छुट्टी का कारण: काति बिहू
बैंक बंद रहेंगे: गुवाहाटी

19 अक्टूबर (रविवार)

छुट्टी का कारण: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
बैंक बंद रहेंगे: पूरे भारत में

20 अक्टूबर (सोमवार)

छुट्टी का कारण: दीपावली / नरक चतुर्दशी / काली पूजा
बैंक बंद रहेंगे: अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा

21 अक्टूबर (मंगलवार)

छुट्टी का कारण: दिवाली अमावस्या / लक्ष्मी पूजा / गोवर्धन पूजा
बैंक बंद रहेंगे: बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इम्फाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर

22 अक्टूबर (बुधवार)

छुट्टी का कारण: दिवाली (बली प्रतिप्रदा) / विक्रम संवत नववर्ष / गोवर्धन पूजा / बलीपद्यामी / लक्ष्मी पूजा
बैंक बंद रहेंगे: अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला

23 अक्टूबर (गुरुवार)

छुट्टी का कारण: भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / भ्रातृ द्वितीया / निंगोल चक्कौबा
बैंक बंद रहेंगे: अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला

25 अक्टूबर (शनिवार)

छुट्टी का कारण: चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
बैंक बंद रहेंगे: पूरे भारत में

26 अक्टूबर (रविवार)

छुट्टी का कारण: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
बैंक बंद रहेंगे: पूरे भारत में

27 अक्टूबर (सोमवार)

छुट्टी का कारण: छठ पूजा (सांध्य अर्घ्य)
बैंक बंद रहेंगे: कोलकाता, पटना, रांची

28 अक्टूबर (मंगलवार)

छुट्टी का कारण: छठ पूजा (प्रातः अर्घ्य)
बैंक बंद रहेंगे: पटना, रांची

31 अक्टूबर (शुक्रवार)

छुट्टी का कारण: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
बैंक बंद रहेंगे: अहमदाबाद

Read more!
Advertisement