New Passport Rules: बिना इस डॉक्यूमेंट के नहीं बनेगा पासपोर्ट, अप्लाई से पहले जानें नए नियम

भारत सरकार ने पासपोर्ट अप्लाई के प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया है। अब पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए एक डॉक्यूमेंट अनिवार्य हो गया है। अगर आप भी पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Advertisement
The new rule will take effect once it is published in the official Gazette.
The new rule will take effect once it is published in the official Gazette.

By BT बाज़ार डेस्क:

Indian Passport rules 2025: पासपोर्ट बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट्स है। यह विदेश यात्रा के साथ ही आईडी-प्रूफ का भी काम करता है। पहले पासपोर्ट बनने में काफी समय लगता था, लेकिन अब सरकार ने इस प्रोसेस को काफी आसान कर दिया है। हालांकि, हाल ही में सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े नियम में बदलाव किया है। अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो आपको एक बार नए नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। 

पासपोर्ट के नए नियम (Passport New Rule)

अगर आपका जन्म 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद हुआ है तो अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) देना होगा। बता दें कि केवल सरकारी संस्थाओं द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट को ही मान्य माना जाएगा। बिना डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट के पासपोर्ट एप्लीकेशन एक्सेप्ट नहीं होगा। सरकार ने यह बदलाव पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2025 के तहत किया है।

अब सवाल आता है कि 1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे?  बता दें कि अगर आपका जन्म 1 अक्टूबर 2023 से पहले हुआ है, तो बर्थ सर्टिफिकेट के तौर पर पैन कार्ड (Pan Card), वोटर आईडी (Voter ID), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) आदि को मान्य माना जाएगा। 

नया पासपोर्ट होगा काफी अलग 

पासपोर्ट के नियमों के साथ पासपोर्ट भी काफी अलग होगा। अब पासपोर्ट के लास्ट पेज पर एड्रेस नहीं शो होगा। एड्रेस की जगह पर बारकोड रहेगा। इसके अलावा पासपोर्ट के कलर भी चेंज हो गए हैं। सरकारी अफसरों का पासपोर्ट सफेद कलर में होगा। वहीं, डिप्लोमैट्स का लाल और आम नागरिकों का नीला कलर का पासपोर्ट होगा। इसके अलावा अब पासपोर्ट पर माता-पिता का नाम नहीं होगा। इस बदलाव के बाद सिंगल पेरेंट्स को सुविधा मिलेगी।
 

Read more!
Advertisement