Mirzapur: The Movie का Box Office पर भौकाल, 2026 की चौथी सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग

‘Mirzapur’ का भौकाल अब बड़े पर्दे पर भी देखने को मिल रहा है। गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया की वापसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। कहानी सीरीज से अलग है, लेकिन पुराने किरदार और नया अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आया, इसकी तस्वीर पहले दो दिनों के कलेक्शन से साफ होती दिख रही है।

Advertisement
Mirzapur: The Movie
Mirzapur: The Movie

In Short

  • ‘Mirzapur: The Movie’ ने पहले दिन ₹35.15 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया
  • दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹78.45 करोड़ पहुंच गया
  • रितेश सिधवानी का सीरीज को बड़े पर्दे पर लाने का प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर सफल होता दिख रहा है

By Rishikesh Pathak :

कालीन भैया (Pankaj Tripathi) की फिल्म Mirzapur: The Movie बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है, लेकिन सिनेमा लवर्स के मन में यही सवाल है कि फिल्म देखने थिएटर्स में जाएं या नहीं. क्या Mirzapur: The Movie सीरीज़ की बराबरी कर पाई है या नहीं, और अगर आपने सीरीज़ नहीं देखी है तो फिल्म आपको कैसी लगेगी? रिव्यू पढें: 

मूवी देखने से पहले रिवीज़न जरूर करें

अगर आप मूवी देखने जा रहे हैं और आपने सिरीज़ नहीं देखी है तो सीज़न 1 के पहले 6 ऐपीसोड जरूर देखें क्योंकि फिल्म ऐपीसोड 6 और 7 के बीच के टाइमलाइन में बनी है. जरूरी नही है कि आप ऐपीसोड देखें लोकिन अगर 6 ऐपीसोड देख कर फिल्म देखने जाएंगे तो आप फिल्म को बेहतर समझ पाएंगे. 

फिल्मी एक्शन, बेहतरीन गाने और गज़ब का ह्यूमर

अगर आप फिल्म ये सोच कर देखने जा रहे हैं कि फिल्म तीनों सीज़न का सक्षेंप है तो मैं आपको बतादूं ऐसा बिल्कुल नहीं है, फिल्म पहले सीजन के ऐपिसोड 6 और 7 के बीच की कहानी है, तो फिल्म में सबकुछ ही अलग और फ्रैश है. डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने काफी कमाल के तरीके से मूवी को सीरीज़ जितना ही पावरफुल और ओरिजनल रखा है. फिल्म में एक्टर Ravi Kishan नए आए हैं और बड़े पर्दे पर सिर्फ छाए हैं।

रवी किशन के कैरेक्टर का नाम Babban Babua Yadav है, जो कि जैसलमेर के बाहुबली होते हैं और मिर्जापुर की गद्दी पाने में लग जाते हैं. फिल्म में एक्टर Jitendra Kumar ने बब्लू पंडित का रोल निभाया है, Jitendra ने फिल्म में रोल अच्छा निभाया है पर फिर भी आप आँरिज़नल बब्लू पंडित यानी कि Vikrant Massey की मासूमियत को मिस करेंगे. फिल्म में भरपूर फिल्मी स्टाइल वाला एंक्शन, गाने और कमाल का ह्यूमर हैं. फिल्म के 1st हाफ में कुछ सीन्स में फिल्म थोड़ी स्लो लगती है लेकिन आपको बोर होने का मौका नहीं देती है. फिल्म के गाने एकदम सही सीन्स में यूज़ किए गए हैं, जिससे सीन्स को एलीविएशन मिला है.

कालीन भैया (Pankaj Tripathi), मुन्ना भैया (Divyendu Sharma) और गुड्डू पंडित (Ali Fazal) ने शानदार अभिनय किया है. फिल्म में मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित का ब्रोमेंस और नोक झोक भी देखने को मिला जो हम कभी सीरीज़ में नही देख पाय. फिल्म का क्लाइमेक्स बिना थ्रिपाठी (Rasika Duggal) के पास्ट लाइफ के अराउंड है. आप फिल्म देखेंगे तो समझ जाएंगे. अभिषेक बनर्जी, मोहित मलिक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, सतेंद्र सोनी ओर कुलभूषण खरबंदा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
3 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल? 

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 35.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसकी वजह से Mirzapur:The Movie इस साल की 4th सबसे ज्यादा पहले दिन कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

फिल्म ने दूसरे दिन 43.3 करोड़ का worldwide gross कलेक्शन किया और फिल्म का ओवरऑल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 78.45 करोड़ पर पहुंच गया है और तीसरे दिन आसानी से ये आंकडा 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगा. बता दें कि रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म 250 करोड़ के बज़ट पर बनी है.

Mirzapur: OTT से थिएटर, Ritesh Sidhwani का मास्टरस्ट्रोक

Ritesh Sidhwani

Mirzapur को थिएटर्स में उतारने का मास्टरस्ट्रोक सीरीज़ और फिल्म के निर्माता Ritesh Sidhwani का था, जो कि Excel Entertainment के लिए भी काफी प्रॉफिटेबल साबित हुआ. Mirzapur इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहली ऐसी सिरीज़ है जिसकी एक फिल्म बनाई गई है और ये Excel Entertainment की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. Ritesh Sidhwani ने ये एक्सपैरीमेंट कर के और इतना बडा रिस्क ले कर बाकी निर्माताओं के लिए द्वार खोल दिए हैं और अब कई निर्माता ये ट्रेंड फॉलो करेंगे और सिरीज़ को फिल्म में कनवर्ट कर ने का ट्राए करेंगे. 

 

निर्देशक: गुरमीत सिंह
लेखक: पुनीत कृष्णा
निर्माता: रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर, एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले
सह-निर्माता: कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी

Read more!
Advertisement