AI के बढ़ते असर के बीच Microsoft और Amazon फिर करेंगे छंटनी, हजारों लोगों की नौकरी खतरे में

2025 में टेक कंपनियों की छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन बड़ी टेक कंपनियां अपने हजारों कर्मचारी की छंटनी करने वाली है।

Advertisement
microsoft xbox division layoffs microsoft amazon job cuts Microsoft layoffs 2025 Amazon layoffs 2025

By Priyanka Kumari:

2025 में टेक कंपनियों की छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। Microsoft एक बार फिर अपने कर्मचारियों को झटका देने जा रहा है। इस बार कंपनी Xbox डिवीजन से सैकड़ों लोगों को निकालने वाली है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक ये छंटनी अगले हफ्ते होने वाली है। ये कदम कंपनी के एक बड़े री-ऑर्गनाइजेशन का हिस्सा है।

Activision के बाद मुनाफा बढ़ाने का दबाव

Microsoft ने 2023 में गेमिंग कंपनी Activision Blizzard को 69 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद से कंपनी Xbox टीम पर मुनाफा बढ़ाने का दबाव बना रही है। Xbox डिवीजन, जो वीडियो गेम्स और हार्डवेयर बनाता है। इस डिविजन में पहले ही 18 महीनों में तीन बार छंटनी झेल चुका है। इस बार की छंटनी चौथी बार होगी।

बिक्री टीम पर भी गिरेगी गाज

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में Microsoft की बिक्री टीम पर भी बड़ा असर पड़ेगा। हजारों कर्मचारियों की नौकरियां जा सकती हैं। इससे पहले मई में कंपनी ने 6,000 लोगों को निकाला था। ये 2023 के बाद सबसे बड़ी छंटनी थी, जब Microsoft ने एक साथ 10,000 लोगों को बाहर किया था।

AI पर खर्च बढ़ा

Microsoft इस समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बहुत बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी ने हाल ही में स्विट्जरलैंड में क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर 400 मिलियन डॉलर खर्च करने की बात कही है। इसके अलावा भारत में भी अगले 2 साल में नए डेटा सेंटर्स के लिए 3 अरब डॉलर की योजना बनाई गई है।

Microsoft का कहना है कि ये निवेश AI को भारत में पहले पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन इन भारी-भरकम खर्चों के बीच कंपनी कर्मचारियों की संख्या घटाकर लागत बचाने की कोशिश कर रही है।

Amazon में भी जारी छंटनी

Microsoft के साथ-साथ Amazon भी AI के असर से अपनी टीम को छोटा कर रही है। कंपनी के CEO एंडी जैसी ने खुद बताया कि आने वाले कुछ सालों में AI की वजह से कई मौजूदा नौकरियों की जरूरत नहीं रह जाएगी। वहीं कुछ नई नौकरियां भी AI के कारण पैदा होंगी।

Andy Jassy ने कहा कि कंपनी पहले ही 2022 से अब तक 27,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुकी है। हाल ही में Amazon ने अपनी डिवाइसेज़ और सर्विसेज यूनिट से 100 से ज्यादा लोगों को निकाला है।

Google भी कर रही हैं छंटनी

यह छंटनी सिर्फ Microsoft और Amazon तक सीमित नहीं है। मई की शुरुआत में Google ने भी अपनी ग्लोबल बिजनेस यूनिट से करीब 200 लोगों की छुट्टी कर दी थी। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी बिक्री और पार्टनरशिप की थी।

Read more!
Advertisement