एसोसिएशन का कहना है फूड इंडस्ट्री 24/7 काम करती है जिससे अस्पताल जैसी संस्थाओं को वक्त पर खाना पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही हॉस्टल में रहने वाले छात्र, कामकाजी लोग और यात्रियों को भी होटल और रेस्टोरेंट बंद होने से नुकसान होगा।
LPG संकट से बुरा हाल! मुंबई के 20% होटल-रेस्टोरेंट बंद; अगर सप्लाई नहीं सुधरी तो 50% हो सकते हैं ठप
मंगलवार को हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन AHAR ने बताया कि मुंबई के 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट पहले ही अपना काम बंद कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर अगले 2 दिनों में गैस की सप्लाई को फिर से बहाल नहीं किया गया तो ऐसे में मुंबई शहर के 50 प्रतिशत ईटरीज (eateries) बंद हो सकती हैं।

कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में बाधाओं का असर अब मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के होटल्स और रेस्टोरेंट्स पर दिखने लगा है। मंगलवार को हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन AHAR ने बताया कि मुंबई के 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट पहले ही अपना काम बंद कर चुके हैं।
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर अगले 2 दिनों में गैस की सप्लाई को फिर से बहाल नहीं किया गया तो ऐसे में मुंबई शहर के 50 प्रतिशत ईटरीज (eateries) बंद हो सकती हैं। रेस्टोरेंट मालिकों के मानें तो पिछले 2 दिनों से गैस की सप्लाई में भारी कमी आई है, जिससे कई रेस्टोरेंट्स को अपने लिए एलपीजी गैस खरीदने में परेशानियां आ रही हैं।
बड़े पैमाने पर ठप पड़ सकते हैं होटल और रेस्टोरेंट
हॉस्पिटैलिटी प्रतिनिधियों का कहना है कि इस मुश्किल समय में रेस्टोरेंट्स को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर खरीदने में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विजय शेट्टी ने कहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो अगले 2 दिनों में मुंबई शहर के सभी रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं।
हालांकि AHAR ने साफ किया है कि होटल और रेस्टोरेंट को बंद करना या न करना ये फैसला सभी होटल और रेस्टोरेंट खुद लेंगे। सभी होटल और रेस्टोरेंट को बंद करने का साझा फैसला अभी तक नहीं लिया गया है।
सरकार से राहत की उम्मीद
तमिलनाडु में भी होटल एसोसिएशन ने गैस सप्लाई में आई इस कमी को लेकर अथॉरिटीज से मदद मांगी है कि वे जल्द ही कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को फिर से बहाल करें।
बेंगलुरु में भी होटल मालिक परेशान
बेंगलुरु होटल एसोसिएशन ने भी साफ कर दिया है कि अगर कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को बहाल नहीं किया गया तो शहर के रेस्टोरेंट में 10 अप्रैल से काम बंद हो सकता है।
एलपीजी की कमी से बंद पड़े किचन
रेस्टोरेंट और होटल जैसे क्षेत्रों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उनके लिए लाइफलाइन की तरह होते हैं। इनमें कोई भी रुकावट आने से खाने का प्रोडक्शन पूरी तरह से ठप पड़ जाता है।
इंडस्ट्री के लोगों की मानें तो कई सारे रेस्टोरेंट ने पहले ही अपना काम कम कर दिया है। कुछ ने मेन्यू से ऑप्शन हटा दिए हैं, वहीं कुछ रेस्टोरेंट्स दिन में केवल कुछ घंटे ही काम कर रहे हैं।