Kartik Aaryan के हाथ में दिखा ऐसा iPhone 18 Pro कि यूजर्स ने पकड़ ली ‘AI की गलती’, जानें पूरा मामला
Kartik Aaryan की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें उनके हाथ में iPhone 18 Pro जैसा फोन दिखाई दे रहा है। यूजर्स ने फोन के कैमरा मॉड्यूल में कुछ अजीब चीजें देखने का दावा किया, जिसके बाद तस्वीर के AI से बने या एडिट होने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

In Short
- iPhone में दिखीं दो Flashlight जैसी चीजें
- यूजर्स ने फोटो पर उठाए AI के सवाल
- - AI से बनी फोटो की पुष्टि नहीं
बॉलीवुड अभिनेता Kartik Aaryan की एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। तस्वीर में वह हाथ में iPhone 18 Pro जैसा दिखने वाला फोन पकड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि लोगों का ध्यान Kartik से ज्यादा फोन के कैमरा सेटअप पर गया और इसके बाद फोटो को लेकर AI की चर्चा शुरू हो गई।
फोन के कैमरे में यूजर्स ने क्या देखा?
फोटो में Kartik Aaryan पीछे London Eye के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पहली नजर में यह एक सामान्य ट्रैवल फोटो लगती है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने फोन के कैमरा मॉड्यूल को ध्यान से देखना शुरू किया।
कुछ यूजर्स का दावा है कि फोन में दो Flashlight जैसी चीजें और दो LiDAR जैसे Sensor दिखाई दे रहे हैं। इसी को लेकर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या फोटो को AI की मदद से बनाया या एडिट किया गया है।
यूजर्स ने बताया 'AI की गलती'
फोटो पर कई मजेदार कमेंट भी आए। एक यूजर ने सवाल किया कि iPhone में दो Flashlight क्यों दिखाई दे रही हैं।
एक दूसरे यूजर ने दावा किया कि AI कैमरे के ऊपर मौजूद Flashlight हटाना भूल गया। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि Kartik का फोन किसी दूसरी दुनिया का है, क्योंकि इसमें दो Torch हैं।
क्या सच में AI से बनी है फोटो?
फोटो में दिख रहे अलग कैमरा सेटअप की वजह से सोशल मीडिया पर AI को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Kartik Aaryan की तरफ से भी ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि तस्वीर AI से बनाई गई या उसमें AI की मदद से बदलाव किया गया था। ऐसे में फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स के दावे केवल अटकलें हैं।