जब EMI नहीं भर पाए शाहरुख खान और बैंक उठा ले गया उनकी पहली कार, जूही चावला ने सुनाया पुराना किस्सा

जूही चावला का शाहरुख खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में शाहरुख के पास मुंबई में घर नहीं था और ईएमआई न भर पाने की वजह से उनकी एकमात्र कार भी चली गई थी।

Advertisement

In Short

  • जूही चावला ने शाहरुख खान के शुरुआती संघर्ष का पुराना किस्सा याद किया।
  • ईएमआई न भर पाने की वजह से शाहरुख की काली जिप्सी कार ले ली गई थी।
  • शाहरुख ने बाद में बताया था कि जूही चावला ने उन्हें शूटिंग के लिए अपनी कार दी थी।

By Gaurav Kumar:

Shah Rukh Khan and Juhi Chawla: जूही चावला ने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया था, जो अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह किस्सा ऐसे समय सामने आया है, जब शाहरुख खान ने 2 जुलाई को लॉस एंजेलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड खोलने का ऐलान किया है।

यह ग्राउंड कैलिफोर्निया के पोमोना में है और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स का होम वेन्यू होगा। इसका मकसद अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ-साथ कम्युनिटी एक्टिविटीज को भी बढ़ावा देना है।

मुंबई में रहने की जगह नहीं थी

जूही चावला ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय शाहरुख के पास मुंबई में रहने के लिए अपना घर नहीं था। वह दिल्ली से आए थे और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 2 साल तक लगाती रहीं गोरी ब्यूटी क्रीम, फिर हुई किडनी की समस्या! भारत में पाकिस्तानी क्रीम पर लगा बैन

जूही ने बताया कि, शाहरुख अक्सर शूटिंग यूनिट के साथ ही खाना खा लेते थे और वहीं की चाय पी लेते थे। सेट पर वो सबके साथ जल्दी घुल-मिल जाते थे, मजाक करते रहते थे और हर किसी से खुलकर बात करते थे।

एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग करते थे शाहरुख

जूही चावला ने बताया कि उस दौर में शाहरुख खान के पास सिर्फ एक काली जिप्सी कार थी। वह एक ही समय में कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। जूही के साथ वह राजू बन गया जेंटलमैन में काम कर रहे थे, वहीं दिल आशना है और दिव्या भारती के साथ एक और फिल्म की शूटिंग चल रही थी

एमआई नहीं भर पाए, कार भी चली गई

जूही चावला ने बताया कि उस वक्त किसी वजह से शाहरुख अपनी कार की ईएमआई नहीं चुका पाए थे। नतीजा ये हुआ कि उनकी कार उनसे वापस ले ली गई और वो बिल्कुल खाली हाथ रह गए।

जूही ने बताया कि उस दिन शाहरुख सेट पर काफी उदास नजर आए थे। तब जूही ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा था कि टेंशन मत लो, एक दिन तुम्हारे पास ढेर सारी कारें होंगी। जूही बताती हैं कि शाहरुख आज भी उनकी ये बात याद रखते हैं।

शाहरुख ने खुद सुनाया ये दिलचस्प किस्सा

साल 2015 में शाहरुख खान ने खुद ये मजेदार किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग के वक्त उनकी पहली जीप बैंक उठा ले गया था, क्योंकि वो उसकी किस्तें नहीं भर पाए थे।

शाहरुख ने ये भी बताया कि उस मुश्किल वक्त में जूही चावला ने उनका साथ दिया और अपनी कार उन्हें शूटिंग के लिए दे दी। बाद में उन्होंने एक और दिलचस्प बात बताई कि त्रिमूर्ति की शूटिंग के दौरान जब वो एक कार में बैठे, तो उन्हें वो कुछ जानी-पहचानी लगी। बाद में पता चला कि वो वही कार थी, जो कभी उनसे छिन गई थी।

Read more!
Advertisement