जेन्सन हुआंग के रिश्ते से चीन तक AI चिप्स पहुंचने का शक, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को क्यों हुई चिंता?
Nvidia के पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग के कथित रिश्ते से जुड़ा विवाद अब जासूसी के आरोपों तक पहुंच गया है। अमेरिकी एजेंसियों को शक है कि कंपनी की संवेदनशील AI तकनीक चीन तक पहुंच सकती थी। आखिर कौन हैं Alice Huang और अमेरिकी सरकार को इस मामले में किस बात की चिंता है?

In Short
- Nvidia के पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग की कथित करीबी Alice Huang पर चीन के लिए जासूसी करने का शक।
- अमेरिकी अधिकारियों को आशंका कि Nvidia की एडवांस्ड AI चिप्स एक्सपोर्ट नियमों को दरकिनार कर चीन पहुंचाई गईं।
- अमेरिकी सरकार के मेमो के बाद Nvidia बोर्ड ने विदेशी खुफिया एजेंसी से जुड़े संभावित खतरे की जांच शुरू की।
अमेरिकी AI चिप कंपनी Nvidia से जुड़ा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी के पूर्व सीईओ जेन्सन हुआंग और Alice Huang के कथित रिश्ते को लेकर जासूसी का एंगल सामने आया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि इस रिश्ते के जरिए Nvidia की एडवांस्ड AI तकनीक और संवेदनशील जानकारी चीन तक पहुंच सकती थी। मामला सिर्फ निजी रिश्तों का नहीं, बल्कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और AI चिप्स की सप्लाई से जुड़ा बताया जा रहा है।
Alice Huang पर क्यों लगा जासूसी का आरोप?
Alice Huang सिंगापुर की कंपनी Megaspeed International में एक्जीक्यूटिव हैं। अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों को संदेह है कि वह चीन के लिए जासूसी करने वाली एसेट हो सकती हैं।
आरोप है कि Alice Huang, जेन्सन हुआंग के साथ अपने कथित करीबी रिश्ते के जरिए Nvidia की संवेदनशील जानकारी और एडवांस्ड AI चिप्स से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, ये अभी आरोप और आशंकाएं हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है।
Megaspeed और चीन तक AI चिप्स पहुंचने का क्या कनेक्शन?
Megaspeed International सिंगापुर की कंपनी है, जो Nvidia के हाई-एंड चिप्स खरीदती थी। अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि इनमें से कुछ एडवांस्ड चिप्स अमेरिकी एक्सपोर्ट कंट्रोल नियमों को दरकिनार करके चीन पहुंचाए जा रहे थे।
Alice Huang के Nvidia से कथित करीबी संबंधों के कारण अमेरिकी अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई। सवाल यह था कि क्या इस रिश्ते का इस्तेमाल कंपनी की तकनीकी जानकारी हासिल करने के लिए किया जा रहा था?
अमेरिकी सरकार ने क्या कदम उठाया?
इस विवाद के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप प्रशासन में एक मेमो सर्कुलेट किया था। इसमें जेन्सन हुआंग और Alice Huang के कथित रिश्ते के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों का जिक्र था।
वहीं, Nvidia के बोर्ड ने भी जांच शुरू की कि क्या जेन्सन हुआंग किसी विदेशी खुफिया एजेंसी की कोशिशों का निशाना बने थे।
चीन ने आरोपों पर क्या कहा?
चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है। चीन की तरफ से इन्हें बेबुनियाद बताते हुए देश के खिलाफ बदनाम करने का अभियान करार दिया गया है।
Nvidia के लिए इतना बड़ा क्यों है विवाद?
Nvidia दुनिया की सबसे अहम AI चिप कंपनियों में शामिल है। ऐसे में अगर उसकी एडवांस्ड चिप्स या संवेदनशील तकनीकी जानकारी चीन तक पहुंचने की आशंका सही साबित होती है, तो यह अमेरिका और चीन के बीच चल रही टेक्नोलॉजी की लड़ाई का बड़ा मुद्दा बन सकता है।
जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के बीच सामने आए इस विवाद ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था और AI सप्लाई चेन पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, जासूसी के आरोपों और इस्तीफे के बीच सीधा संबंध अभी स्थापित नहीं हुआ है।