Nvidia CEO के साथ कथित रिश्ते से चर्चा में आईं एलिस हुआंग अब बीजिंग में! Bloomberg की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग से जुड़े कथित जासूसी विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के संदेह के घेरे में आई चीनी कारोबारी एलिस हुआंग को लेकर Bloomberg ने नई जानकारी दी है। आखिर एलिस इस समय कहां हैं, उनकी कंपनी Megaspeed का Nvidia से क्या कनेक्शन है और अमेरिकी एजेंसियों को किस बात का शक है? जानिए पूरी कहानी।

Advertisement
जेनसन हुआंग विवाद: रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में हैं एलिस हुआंग
जेनसन हुआंग विवाद: रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में हैं एलिस हुआंग

In Short

  • Bloomberg की रिपोर्ट में एलिस हुआंग के बीजिंग में रहने का दावा।
  • Megaspeed ने Nvidia के 4.6 अरब डॉलर से ज्यादा के उत्पाद आयात किए।
  • अमेरिका को कथित जासूसी का संदेह, चीन ने आरोपों को निराधार बताया।

By Shakshi:

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग से जुड़े कथित जासूसी विवाद में एक नया खुलासा हुआ है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के संदेह के घेरे में आई चीनी कारोबारी एलिस हुआंग (Alice Huang) अब बीजिंग में रह रही हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस सिंगापुर स्थित कंपनी Megaspeed International की संस्थापक हैं और चीन लौट चुकी हैं। हालांकि, उनके खिलाफ जासूसी के आरोप साबित नहीं हुए हैं।

बीजिंग में कहां हैं एलिस हुआंग?

Bloomberg ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया है कि एलिस हुआंग फिलहाल चीन की राजधानी बीजिंग में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के सुरक्षा अधिकारियों को भी उनके वहां रहने की जानकारी है।

हालांकि, वह कब और क्यों बीजिंग पहुंचीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एलिस ने भी इन खबरों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कौन हैं एलिस हुआंग?

एलिस हुआंग को Huang Le के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने प्राइवेट इक्विटी और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने के बाद 2023 में Megaspeed की स्थापना की थी।

सिंगापुर स्थित यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में Nvidia की बड़ी ग्राहकों में शामिल हो गई। बाद में इसे Nvidia Cloud Partner का दर्जा भी मिला।

रिपोर्ट के मुताबिक, Megaspeed अब तक Nvidia के 4.6 अरब डॉलर से ज्यादा मूल्य के उत्पाद आयात कर चुकी है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को किस बात का शक?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह था कि एलिस को चीन की खुफिया एजेंसी Ministry of State Security ने भर्ती किया था।

निगरानी के दौरान एलिस और एक अमेरिकी नागरिक के बीच कथित बातचीत सामने आने की बात कही गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में उस व्यक्ति की पहचान जेनसन हुआंग के रूप में हुई।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एलिस ने कोई गोपनीय जानकारी हासिल की या चीन को पहुंचाई थी।

चीन ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

Nvidia और जेनसन हुआंग ने क्या कहा?

जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की है और Nvidia की स्वतंत्र जांच में सहयोग करने की बात कही है।

कंपनी के बोर्ड ने कथित विदेशी खुफिया संबंधों को लेकर स्वतंत्र जांच शुरू की है। हालांकि, Nvidia का कहना है कि फिलहाल उसके पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी से समझौता हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि FBI इस मामले की जांच कर रही है।

अब एलिस हुआंग के बीजिंग में होने की खबर ने इस विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।

Read more!
Advertisement