पत्नी को खुद Nvidia CEO से मिलवाया, फिर कथित रिश्ते की भी थी खबर! कौन हैं एलिस हुआंग के पति कांग वेई?

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग और चीनी कारोबारी एलिस हुआंग से जुड़े विवाद में एक नया मोड़ आया है। The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात कराने में एलिस के पति कांग वेई की भूमिका थी। लेकिन यह कहानी सिर्फ कथित रिश्ते तक सीमित नहीं है। आखिर कैसे जुड़ा तीनों का नाम अरबों डॉलर के AI चिप कारोबार और जांच से? जानिए पूरा मामला।

Advertisement
एलिस के पति कांग वेई जेनसन हुआंग को करीब 10 साल से जानते थे और दोनों के कथित रिश्ते से वाकिफ थे। (सोर्स: X)
एलिस के पति कांग वेई जेनसन हुआंग को करीब 10 साल से जानते थे और दोनों के कथित रिश्ते से वाकिफ थे। (सोर्स: X)

In Short

  • WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग के पति कांग वेई ने जेनसन हुआंग से उनकी मुलाकात कराई थी।
  • रिपोर्ट में दावा, कांग वेई को दोनों के कथित रिश्ते की जानकारी थी।
  • Megaspeed पर प्रतिबंधित Nvidia AI चिप्स चीन पहुंचाने के आरोपों की जांच जारी है।

By Shakshi:

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग और चीनी कारोबारी एलिस हुआंग से जुड़े विवाद में एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस की मुलाकात जेनसन हुआंग से उनके पति कांग वेई (Kang Wei) ने कराई थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कांग दोनों के कथित रिश्ते से वाकिफ थे। हालांकि, इन निजी संबंधों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पति ने कराई थी जेनसन हुआंग से मुलाकात?

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग वेई करीब एक दशक से जेनसन हुआंग को जानते थे। उन्होंने ही अपनी पत्नी एलिस को Nvidia के CEO से मिलवाया था।

मामले से परिचित लोगों के हवाले से दावा किया गया है कि कांग को करीब दो साल से दोनों के कथित रिश्ते की जानकारी थी। वह कभी-कभी मजाक में एलिस को जेनसन हुआंग की पर्सनल असिस्टेंट भी बताते थे।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों की पहली मुलाकात कब हुई थी।

कौन हैं एलिस हुआंग और उनके पति?

कांग वेई चीन में फंड मैनेजर रह चुके हैं। उन्होंने 2010 में Shanghai Hexi नाम की निवेश कंपनी शुरू की थी।

एलिस ने मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की और बाद में अपने पति के साथ कारोबार संभालने लगीं। दोनों ने वीडियो गेम, टेक्नोलॉजी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश किया।

2023 में उन्होंने सिंगापुर स्थित Megaspeed International के जरिए AI डेटा सेंटर कारोबार में कदम रखा।

Nvidia की AI चिप्स को लेकर क्या है विवाद?

Megaspeed पर आरोप है कि उसने अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों के दायरे में आने वाली Nvidia की उन्नत AI चिप्स चीन पहुंचाने में भूमिका निभाई।

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने मलेशिया के डेटा सेंटरों में Nvidia के सर्वर लगाए और Alibaba जैसी कंपनियों को कंप्यूटिंग सेवाएं उपलब्ध कराईं।

अमेरिकी और सिंगापुर के अधिकारी Megaspeed की गतिविधियों की जांच कर रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने नियम तोड़ने के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह निर्यात संबंधी सभी कानूनों का पालन करती है।

एलिस और कांग के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई?

रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान ने एलिस हुआंग का एंट्री परमिट रद्द कर दिया है। अधिकारी उनकी यात्राओं और संभावित खुफिया गतिविधियों की जांच कर रहे हैं।

सिंगापुर में भी 2025 के दौरान एलिस को कथित तौर पर हिरासत में लिया गया था। बाद में उन पर लगी यात्रा पाबंदी हटा दी गई।

वहीं, कांग वेई को शंघाई में कथित शेयर बाजार हेरफेर से जुड़ी जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

जेनसन हुआंग पहले अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार कर चुके हैं। हालांकि, एलिस से जुड़े जासूसी और चिप निर्यात के आरोपों की जांच जारी है।

Read more!
Advertisement