जेद्दा टावर VS बुर्ज खलीफा: किस इमारत के नाम होगी सबसे ऊंची पहचान?

सऊदी अरब में बन रहा Jeddah Tower दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों की दौड़ में नया इतिहास लिखने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस टावर का निर्माण अब अपने आखिरी और सबसे ऊपरी हिस्सों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। सऊदी अरब का जेद्दा टावर क्यों माना जा रहा है इंजीनियरिंग का नया चमत्कार? और ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िए पूरी खबर..

Advertisement
AI IMAGE
AI IMAGE

In Short

  • क्या बुर्ज खलीफा का ताज छिनने वाला है? जेद्दा टावर ने बढ़ाई दुनिया की उत्सुकता
  • सऊदी अरब का नया टावर क्यों दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है?
  • जेद्दा टावर का निर्माण तेज, क्या बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड अब खतरे में है?
  • सऊदी अरब का जेद्दा टावर क्यों माना जा रहा है इंजीनियरिंग का नया चमत्कार?

By Franklin Nigam:

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का ताज अब दुबई के बुर्ज खलीफा से सऊदी अरब के जेद्दा टावर के पास जा सकता है। तेजी से बन रहा यह टावर सिर्फ एक गगनचुंबी इमारत नहीं, बल्कि सऊदी अरब के नए विजन, आधुनिक इंजीनियरिंग और बदलती शहरी पहचान का बड़ा प्रतीक बन रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के जेडा टावर (Jeddah Tower) का काम अब अपने आखिरी स्टेज पर है।

Jeddah Tower की ऊंचाई बुर्ज खलीफा से ज्यादा होगी
जब यह गगनचुंबी इमारत पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी, तो इसकी ऊंचाई 1,000 मीटर (यानी 3,281 फीट) से भी ज्यादा होग।वर्तमान में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई का 'बुर्ज खलीफा' है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है. यानी जेडा टावर बुर्ज खलीफा से भी बहुत ज्यादा ऊंचा होने वाला है।

इस शानदार टावर को एड्रियन स्मिथ और गॉर्डन गिल नाम के मशहूर आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है. दिलचस्प बात यह है कि एड्रियन स्मिथ वही शख्स हैं जिन्होंने दुबई के बुर्ज खलीफा को भी डिजाइन किया था।  रिपोर्ट के अनुसार, जेडा टावर ने अभी से ही आसमान छूना शुरू कर दिया है। यह टावर अपनी 104वीं मंजिल के बेहद करीब पहुंच चुका है, यानी इसकी ऊंचाई अभी ही 400 मीटर से ज्यादा हो चुकी है।

हर हफ्ते इस टावर की ऊंचाई लगभग 4 मीटर बढ़ रही है। इस रफ्तार से देखा जाए तो अगले 25 हफ्तों में यह टावर 500 मीटर का आंकड़ा पार कर लेगा। जेडा टावर का बनना सिर्फ एक रिकॉर्ड तोड़ने का खेल नहीं है, बल्कि यह सऊदी अरब के एक बहुत बड़े प्लान का हिस्सा है। सऊदी अरब इस समय 'विज़न 2030' पर काम कर रहा है, जिसके तहत वह अपनी कमाई के लिए सिर्फ तेल पर निर्भर नहीं रहना चाहता। वे अपने देश में टूरिज्म और बिजनेस को बढ़ावा देना चाहते हैं। यह टावर 53 लाख वर्ग मीटर में बन रहे एक आलीशान और आधुनिक शहर 'जेडा इकोनॉमिक सिटी' का सबसे मुख्य हिस्सा है।

क्या है इसकी खूबियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडा टावर  इंजीनियरिंग और वास्तुकला के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है, जिसकी सबसे बड़ी खूबी इसका अगस्त 2028 तक पूरा होने का लक्ष्य और मौजूदा समय में इसकी निर्माण की तूफानी रफ्तार है। यह गगनचुंबी इमारत कम से कम 167 मंजिला होगी, जिसमें 130 से लेकर 160 से अधिक मंजिलें रहने या इस्तेमाल करने योग्य होंगी और इसके केंद्रीय कोर पर औसतन प्रति सप्ताह एक मंजिल बनाने का काम चल रहा है।

इस टावर की इंजीनियरिंग का सबसे अनोखा और ऐतिहासिक पहलू कंक्रीट को सीधे एक किलोमीटर की अभूतपूर्व ऊंचाई तक पंप करना है, जो निर्माण इतिहास में आज तक इस पैमाने पर कभी नहीं किया गया। इसके अलावा, टावर के ऊपरी हिस्से को मजबूती देने के लिए इसके डिजाइन में एक विशेष 'स्काई राफ्ट' तकनीक को शामिल किया गया है, जो इसके सबसे ऊपरी नुकीले शिखर को सुरक्षित और मजबूत सहारा देगा।

Read more!
Advertisement