स्वतंत्रता दिवस पर 'Flag Hoisting' होता है या 'Flag Unfurling'? जानिए क्या है सही जवाब और दोनों में अंतर

दोनों शब्दों का मतलब झंडा फहराने से जुड़ा है, लेकिन इनके बीच एक महत्वपूर्ण अंतर होता है, खासकर जब हम स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की बात करते हैं। चलिए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण  होता है या फिर हम झंडा फहराते हैं?

Advertisement
Independence Day 2025

By Gaurav Kumar:

Independence Day 2025: भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और इस दिन देशभर में तिरंगा फहराया जाता है। लेकिन एक सवाल जो अक्सर लोगों के मन में आता है वह यह है कि इस दिन हम ‘Flag Hoisting’ यानी ध्वजारोहण करते हैं या ‘Flag Unfurling’ यानी झंडा फहराते हैं?

दोनों शब्दों का मतलब झंडा फहराने से जुड़ा है, लेकिन इनके बीच एक महत्वपूर्ण अंतर होता है, खासकर जब हम स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की बात करते हैं। चलिए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण  होता है या फिर हम झंडा फहराते हैं?

ध्वजारोहण (Flag Hoisting) क्या होता है?

ध्वजारोहण का मतलब होता है झंडे को नीचे से ऊपर की ओर खींचकर फहराना। यानी झंडा पहले फोल्ड किया हुआ होता है और उसे एक रस्सी के सहारे ऊपर खींचा जाता है। जब झंडा सबसे ऊपर पहुंचता है, तो उसे खोला (unfold) जाता है और फहराया जाता है। इस प्रक्रिया को ही अंग्रेजी में 'Hoisting the Flag' कहा जाता है।

यह प्रक्रिया स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजों से आजादी हासिल की थी, और तब पहली बार झंडा फहराया गया था। इस दिन देश अपने स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर खुद को स्थापित करता है, इसलिए झंडे को फिर से 'उठाकर' फहराना एक प्रतीक है कि हमने स्वतंत्रता पाई है।

झंडा फहराना (Flag Unfurling) क्या होता है?

झंडा फहराने का मतलब होता है झंडे को खोलना। इस प्रक्रिया में झंडा पहले से ही पोल के ऊपर बंधा होता है, लेकिन फोल्ड किया हुआ होता है। समारोह के दौरान उसे सिर्फ खोला जाता है, ऊपर खींचा नहीं जाता।

यह प्रक्रिया गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर की जाती है। गणतंत्र दिवस उस दिन को दर्शाता है जब भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक गणराज्य बना। इस दिन हमारा झंडा पहले से स्थापित होता है, इसलिए उसे केवल खोला (unfurled) जाता है। राष्ट्रपति, जो देश के प्रमुख होते हैं, इस दिन झंडा अनफर्ल करते हैं।

15 अगस्त को क्या होता है: Hoisting या Unfurling?

इसका सही जवाब है Flag Hoisting यानी की ध्वजारोहण। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा होइस्ट करते हैं, यानी उसे रस्सी से खींचकर ऊपर ले जाते हैं और फिर खोलते हैं। यह भारत की आजादी और स्वतंत्र राष्ट्र बनने का प्रतीक है।

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) दोनों ही राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराया जाता है, लेकिन प्रक्रिया और उसका प्रतीकात्मक अर्थ अलग होता है। जहां ध्वजारोहण आजादी की जीत का प्रतीक है, वहीं झंडा फहराना एक संप्रभु और गणराज्य राष्ट्र के गर्व को दर्शाता है।

Read more!
Advertisement