IRCTC Tour Package: शिमला-मनाली घूमने का शानदार मौका! ट्रेन टिकट, होटल और खाने के साथ जानें कितना होगा खर्च

हिमाचल की वादियों में शिमला और मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का यह टूर पैकेज आपके काम आ सकता है। मुंबई से शुरू होने वाले इस सफर में ट्रेन टिकट, होटल और खाने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जानिए इस पैकेज की कीमत, घूमने की जगहें और बुकिंग का तरीका।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • IRCTC का हिमाचल टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है, जिसकी शुरुआत हर गुरुवार मुंबई से होती है।
  • पैकेज की शुरुआती कीमत ट्रिपल शेयरिंग में ₹28,900 प्रति व्यक्ति है, जबकि सिंगल शेयरिंग का किराया ₹57,250 है।
  • चंडीगढ़, मनाली और शिमला की सैर के साथ ट्रेन टिकट, होटल में ठहरना, 4 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर पैकेज में शामिल हैं।

By Gaurav Kumar:

IRCTC Himachal Tour Package: अगर आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का हिमाचल टूर पैकेज आपके काम आ सकता है। इसमें आप परिवार या दोस्तों के साथ शिमला, मनाली और चंडीगढ़ की खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। इस पैकेज में ट्रेन से सफर, होटल और खाने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आइए जानते हैं कि इस टूर पर कितना खर्च आएगा, कहां-कहां घूमने का मौका मिलेगा और बुकिंग कैसे होगी।

कितने दिन का है टूर और कहां से होगी शुरुआत?

IRCTC के इस पैकेज का नाम Scenic Himachal Ex Mumbai (WMR176) है। यह टूर 7 रात और 8 दिन का है। इसकी शुरुआत हर गुरुवार को मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 12 बजे ट्रेन नंबर 22451 से होगी। ट्रेन शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

वापसी में बुधवार दोपहर 12:20 बजे चंडीगढ़ से ट्रेन नंबर 12926 मिलेगी, जो गुरुवार को मुंबई पहुंचेगी। पैकेज में 3AC का आने-जाने का ट्रेन टिकट शामिल है।

कितना है पैकेज का किराया?

इस टूर में एक व्यक्ति के लिए अलग-अलग कमरे के हिसाब से कीमत तय की गई है।

  • सिंगल शेयरिंग: ₹57,250 प्रति व्यक्ति
  • डबल शेयरिंग: ₹35,200 प्रति व्यक्ति
  • ट्रिपल शेयरिंग: ₹28,900 प्रति व्यक्ति
  • 5-11 साल के बच्चे के लिए बेड सहित: ₹23,750
  • बिना बेड: ₹21,350

कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका?

दूसरे दिन चंडीगढ़ पहुंचने के बाद रोज गार्डन और रॉक गार्डन घुमाया जाएगा। तीसरे दिन मनाली के लिए रवाना होंगे।चौथे दिन मनाली में हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर, वशिष्ठ बाथ, वन विहार और तिब्बती मठ देखने का मौका मिलेगा। शाम को मॉल रोड पर शॉपिंग कर सकेंगे।

पांचवें दिन शिमला जाते समय पंडोह डैम और हनोगी माता मंदिर घुमाया जाएगा। छठे दिन कुफरी, स्कैंडल पॉइंट, शिमला मस्जिद और क्राइस्ट चर्च देखने का मौका मिलेगा। सातवें दिन चंडीगढ़ से वापसी होगी।

पैकेज में क्या मिलेगा और किसका देना होगा अलग पैसा?

पैकेज में 3AC ट्रेन टिकट, डीलक्स कैटेगरी के होटल में 5 रात ठहरना, 4 ब्रेकफास्ट, 5 डिनर, शेयरिंग गाड़ी से घूमना, ट्रैवल इंश्योरेंस और GST शामिल हैं।हालांकि, लंच, ट्रेन में खाना, घूमने वाली जगहों के एंट्री टिकट और निजी खर्च अलग से देने होंगे।

कैसे करें बुकिंग?

बुकिंग के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जा सकते हैं। पैकेज कोड WMR176 है।अधिक जानकारी के लिए 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पैकेज की कीमत और उपलब्धता बदल सकती है। यात्रा मौसम और सड़क की स्थिति पर भी निर्भर करेगी।

Read more!
Advertisement