IRCTC लाया है 5 दिन का एयर टूर पैकेज, हैदराबाद के इन मशहूर स्थलों के साथ होंगे मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन

अक्टूबर में घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए IRCTC खास हवाई टूर पैकेज लेकर आया है। इस यात्रा में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ हैदराबाद के ऐतिहासिक और खूबसूरत पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। जानिए यात्रा कब शुरू होगी, कितना खर्च आएगा और बुकिंग कैसे होगी।

Advertisement

In Short

  • IRCTC का खास हवाई टूर पैकेज 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक संचालित होगा।
  • हैदराबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा।
  • पैकेज में फ्लाइट, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

By Gungun Mishra:

अगर आप अक्टूबर 2026 के आखिरी सप्ताह में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे की पर्यटन कंपनी IRCTC आपके लिए खास हवाई टूर पैकेज लेकर आई है। इस पैकेज के जरिए पर्यटक हैदराबाद के प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के साथ मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर सकेंगे। लखनऊ से शुरू होने वाले इस टूर पैकेज का नाम 'हैदराबाद विद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग' रखा गया है। यह यात्रा 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।

इन धार्मिक और पर्यटन स्थलों का कर सकेंगे भ्रमण

आईआरसीटीसी के इस विशेष हवाई टूर पैकेज में यात्रियों को हैदराबाद और आसपास के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। इनमें मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर, श्री लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी, रामोजी फिल्म सिटी, चारमिनार और सुरेंद्रपुरी जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं।

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के प्रसिद्ध मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटकों को हैदराबाद की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन स्थलों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पैकेज में कई व्यवस्थाएं शामिल की हैं। इसमें लखनऊ से हवाई यात्रा, आरामदायक होटलों में ठहरने की सुविधा, नाश्ता और रात का खाना उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा स्थानीय दर्शनीय स्थलों तक आने-जाने के लिए वातानुकूलित वाहनों की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों के साथ अनुभवी टूर एस्कॉर्ट भी मौजूद रहेंगे, जो यात्रा के दौरान उनका मार्गदर्शन करेंगे।

जानिए कितना होगा टूर पैकेज का किराया

आईआरसीटीसी ने इस हवाई टूर पैकेज के लिए अलग-अलग श्रेणियों में किराया निर्धारित किया है।

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी: 51,500 रुपये प्रति व्यक्ति

  • डबल ऑक्यूपेंसी: 43,500 रुपये प्रति व्यक्ति

  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: 42,500 रुपये प्रति व्यक्ति

  • 5 से 11 साल के बच्चे (बेड सहित): 37,900 रुपये

  • 5 से 11 साल के बच्चे (बिना बेड): 36,800 रुपये

  • 2 से 5 साल के बच्चे (बिना बेड): 22,300 रुपये

इस तरह यात्री अपनी जरूरत और बजट के अनुसार पैकेज का चुनाव कर सकते हैं।

कैसे करें टूर पैकेज की बुकिंग?

आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, इस टूर पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी।

इच्छुक यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय जाकर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com के माध्यम से भी पैकेज की बुकिंग की जा सकती है।

यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री 9305111765, 9236391911, 9236391909, 8287930912 और 8287930902 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। बुकिंग से पहले किराए, उपलब्ध सीटों और यात्रा की शर्तों की पुष्टि करना उचित रहेगा।

Read more!
Advertisement