रुकावट के बाद आज फिर शुरू हो रहा है आईपीएल! मैक्सवेल, गायकवाड़, बटलर सहित ये खिलाड़ी अब नहीं होंगे हिस्सा
भारत-पाकिस्तान के तनाव बाद अब दोबारा शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में ऐसे कई प्लेयर हैं जो अब इस आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं होंगे। देखिए उन प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

IPL 2025 resumption: भारत-पाकिस्तान के तनाव के चलते आईपीएल 2025 का सीजन 8 मई को बीच में ही रोक दिया गया था लेकिन अब सीजफायर के बाद एक बार फिर से आईपीएल 2025 आज यानी शनिवार 17 मई से शुरू होने जा रहा है।
हालांकि इस रुकावट के कारण ऐसे कई प्लेयर हैं जो अब इस आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं होंगे। इसके पीछे चोट, पर्सनल कारण और नेशनल कमीटमेंट जैसे कारण हैं। आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं लेने वाले प्लेयर्स में ग्लेन मैक्सवेल, ऋतुराज गायकवाड़, जोस बटलर, नितीश राणा सहित अन्य खिलाड़ियो का भी नाम शामिल हैं।
बीसीसीआई ने बाकी के बचे 17 मैचों के लिए संशोधित इवेंट की घोषणा की है। जो फाइनल 27 मई को खत्म होना था अब वो 3 जून को खत्म होगा।
ये प्लेयर्स अब नहीं होंगे IPL 2025 का हिस्सा
1. AM Ghazanfar
AM Ghazanfar की जगह अब Mujeeb Ur Rahman मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। एएम ग़ज़नफ़र चोट के कारण बाहर हुए हैं।
2. Vignesh Puthur
Vignesh Puthur की जगह अब Raghu Sharma मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। विग्नेश पुथुर चोट के कारण बाहर हुए हैं।
3. Lizaad Williams
Lizaad Williams की जगह अब Corbin Bosch मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। लिज़ाद विलियम्स चोट के कारण बाहर हुए हैं।
4. Brydon Carse
Brydon Carse की जगह अब Wiaan Mulder सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। ब्रायडन कार्से चोट के कारण बाहर हुए हैं।
5. Umran Malik
Umran Malik की जगह अब Chetan Sakariya कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। उमरान मलिक चोट के कारण बाहर हुए हैं।
6. Mohsin Khan
Mohsin Khan की जगह अब Shardul Thakur लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलेंगे। मोहसिन खान चोट के कारण बाहर हुए हैं।
7. Mayank Yadav
Mayank Yadav की जगह अब William O’Rourke लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलेंगे। मयंक यादव चोट के कारण बाहर हुए हैं।
8. Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad की जगह अब Ayush Mhatre चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। मयंक यादव चोट के कारण बाहर हुए हैं।
9. Gurjapneet Singh
Gurjapneet Singh की जगह अब Dewald Brevis चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। गुरजपनीत सिंह चोट के कारण बाहर हुए हैं।
10. Vansh Bedi
Vansh Bedi की जगह अब Urvil Patel चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। वंश बेदी चोट के कारण बाहर हुए हैं।
11. Glenn Phillips
Glenn Phillips की जगह अब Dasun Shanaka गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण बाहर हुए हैं।
12. Jos Buttler
Jos Buttler की जगह अब Kusal Mendis गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे। जोस बटलर नेशनल कमीटमेंट के कारण बाहर हुए हैं।
13. Glenn Maxwell
Glenn Maxwell की जगह अब Mitchell Owen पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। ग्लेन मैक्सवेल चोट के कारण बाहर हुए हैं।
14. Lockie Ferguson
Lockie Ferguson की जगह अब Kyle Jamieson पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण बाहर हुए हैं।
15. Harry Brook
Harry Brook की जगह अब Sediqullah Atal दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। हैरी ब्रूक नेशनल कमीटमेंट के कारण बाहर हुए हैं।
16. Jake Fraser-McGurk
Jake Fraser-McGurk की जगह अब Mustafizur Rahman दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क पर्सनल कारण के कारण बाहर हुए हैं।
17. Devdutt Padikkal
Devdutt Padikkal की जगह अब Mayank Agarwal रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। देवदत्त पडिक्कल चोट के कारण बाहर हुए हैं।
18. Nitish Rana
Nitish Rana की जगह अब Lhuan-dre Pretorius राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। नितीश राणा चोट के कारण बाहर हुए हैं।
19. Sandeep Sharma
Sandeep Sharma की जगह अब Nandre Burger राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। संदीप शर्मा चोट के कारण बाहर हुए हैं।