iPhone 18 Pro का ऐसा क्रेज! फोन खरीदने के लिए बेच दिया सोना

नोएडा के एपल स्टोर के बाहर आईफोन 18 प्रो की बिक्री शुरू होते ही लंबी कतारें दिखीं. खरीदारों में ऐसा क्रेज रहा कि किसी ने पत्नी के लिए सोना बेचा तो कोई मंगेतर के लिए पंजाब से पहुंचा.

Advertisement

In Short

  • iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही नोएडा के Apple Store के बाहर खरीदारों की लंबी लाइन लग गई।
  • दिल्ली के एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने के लिए सोना बेचने की बात कही।
  • पंजाब से आए एक शख्स ने दो iPhone पर ₹3.5 लाख से ज्यादा खर्च किए।

By Sonam:

भारत में iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू हो गई है और हर साल की तरह इस बार भी नए iPhone को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नोएडा के DLF Mall of India में Apple Store खुलने से पहले ही खरीदारों की लंबी लाइन लग गई। कोई अपनी पत्नी के लिए नया iPhone खरीदने पहुंचा तो कोई अपनी मंगेतर को गिफ्ट देने के लिए पंजाब से नोएडा आया।

पत्नी के लिए iPhone खरीदने को बेचा सोना

Apple Store सुबह 8 बजे खुलना था, लेकिन उससे काफी पहले खरीदार लाइन में लग चुके थे। लाइन में सबसे आगे दिल्ली का एक शख्स था, जो अपनी पत्नी के लिए Burgundy कलर का iPhone 18 Pro खरीदने आया था।

उसने बताया कि उसकी पत्नी पहले iPhone इस्तेमाल नहीं करती थी और वह उसे नया फोन देना चाहता था। जब उससे पूछा गया कि उसने iPhone 18 Pro ही क्यों चुना, तो उसने कहा कि पहले उसके पास इतने पैसे नहीं थे, लेकिन अब हैं और वह आज में जीना चाहता है।

उसने यह भी बताया कि iPhone 18 Pro खरीदने के लिए उसने सोना बेचा है।

Image Credit : Aaj Tak

मंगेतर के लिए पंजाब से पहुंचा नोएडा

पंजाब के गुरदिता सिंह भी अपने दोस्त के साथ iPhone 18 Pro खरीदने नोएडा पहुंचे थे। वह अपनी मंगेतर को शादी से पहले नया iPhone गिफ्ट करना चाहते थे। दोनों सुबह 6 बजे से Apple Store के बाहर इंतजार कर रहे थे।

गुरदिता और उनके दोस्त ने दो iPhone खरीदे। गुरदिता ने अपने लिए iPhone 18 Pro Max भी खरीदा। उन्होंने बताया कि दोनों फोन पर ₹3.5 लाख से ज्यादा खर्च हुए। फोन खरीदने के बाद उनकी सुबह 11 बजे की ट्रेन से पंजाब लौटने की योजना थी।

Image Credit : Aaj Tak

कपल ने एक साथ खरीदे दो iPhone 18 Pro

एक कपल भी दो iPhone 18 Pro खरीदने पहुंचा था। महिला ने बढ़ी हुई कीमत को लेकर कहा कि iPhone पसंद करने वाले लोग ज्यादा कीमत भी देंगे। दोनों ने 12 सितंबर को iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग की थी।

कपल ने iPhone Duo खरीदने की भी योजना बनाई है। महिला के मुताबिक, उनका एक दोस्त अक्टूबर में Hong Kong से लौटेगा और वही उनके लिए iPhone Duo लेकर आएगा।

कीमत बढ़ने से भी खरीदार बेफिक्र

हरियाणा के विशाल भी नए iPhone की कीमत बढ़ने से ज्यादा परेशान नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि कीमत और बढ़ती है तो भी वह उसे मैनेज कर लेंगे।

Apple Store के बाहर छात्रों, बिजनेस करने वाले लोगों और नौकरीपेशा लोगों की भी लाइन लगी थी। कुछ लोगों ने नया iPhone खरीदने के लिए काम से छुट्टी तक ली थी।

बिना प्री-ऑर्डर वालों को नहीं मिली एंट्री

हालांकि, हर किसी को iPhone 18 Pro खरीदने का मौका नहीं मिला। जिन लोगों ने फोन का प्री-ऑर्डर नहीं किया था, उन्हें उस दिन खरीदारी के लिए स्टोर में एंट्री नहीं मिली। एक व्यक्ति ने कहा कि उसे पहले प्री-ऑर्डर की जरूरत के बारे में जानकारी नहीं थी।

Read more!
Advertisement