IndiGo Monsoon Sale 2025: सस्ते में बुक होगी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट, सस्ती टिकट के साथ मिलेगा एक्स्ट्रा बेनिफिट

इंडिगो एयरलाइन ने मानसून सेल 2025 (IndiGo Monsoon Sale 2025) शुरू कर दिया है। इस सेल में सस्ती फ्लाइट टिकट के साथ कई एक्सट्रा डिस्काउंट मिल रहा है।

Advertisement
An IndiGo passenger's LinkedIn post went viral.
An IndiGo passenger's LinkedIn post went viral. (Photos: Reuters and Reeti Basu/LinkedIn)

By Priyanka Kumari:

अगर आप इस बारिश के मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इंडिगो एयरलाइंस की ‘Monsoon Sale 2025’ आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस सेल में आप कम बजट में हवाई सफर करने का सपना पूरा कर सकते हैं। जी हां, इंडिगो ने सस्ते टिकट और ढेरों ऑफर के साथ ये लिमिटेड टाइम सेल शुरू कर दिया है।

आइए, इंडिगो एयरलाइंस की ‘Monsoon Sale 2025’ के बारे में जानते हैं।

कब से शुरू हुई सेल

इंडिगो की मानसून सेल 24 जून से 29 जून 2025 तक चलेगी। इस दौरान बुक की गई टिकटों पर 1 जुलाई से 21 सितंबर 2025 के बीच यात्रा किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप आज ही 21 सितंबर के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। 

सस्ती मिलेगी फ्लाइट टिकट

इस सेल में आप ₹1,499 से घरेलू फ्लाइट और ₹4,399 से इंटरनेशनल फ्लाइट बुक कर सकते हैं। इस सेल में सस्ती टिकट के साथ ज्यादा कम्फर्ट भी मिल रहा है। कई यात्रियों को हर साल इस सेल का इंतजार रहता है।

अगर आप लंबी दूरी की यात्रा में थोड़ी और आरामदायक सीट चाहते हैं, तो इंडिगो की IndiGoStretch सीटें आपके लिए सही होंगी। इनमें ज्यादा लेगरूम, मोबाइल होल्डर, USB-C पोर्ट और पावर सॉकेट जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसकी कीमत ₹9,999 से शुरू होती है।

यहां भी  मिल रही है छूट

इस सेल में टिकट के साथ इंडिगो की कई एड-ऑन सेवाओं पर भी छूट दी जा रही है। डोमेस्टिक फ्लाइट में प्री-पेड एक्स्ट्रा लगेज पर 50% तक की छूट मिल रही है। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट में 15kg, 20kg और 30kg बैगेज ऑप्शन पर भी डिस्काउंट है। इसके अलावा, Fast Forward सर्विस पर भी 50% तक की छूट मिल रही है, जिससे चेक-इन और बैगेज डिलीवरी जल्दी होगी।

सस्ते में मिलेगी पसंद की सीट

इंडिगो के मानसून सेल में फ्लाइट में अपनी मनपसंद सीट चुनना महंगा नहीं रहेगा। इंडिगो की सेल में ₹99 में सीट सिलेक्शन किया जा सकता है। वहीं ज्यादा लेगरूम वाली Emergency XL सीटें ₹500 से शुरू हो रही हैं।

इंडिगो की पॉपुलर सर्विस 6E Prime और 6E Seat & Eat पर भी इस सेल में 30% तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो Zero Cancellation Plan सिर्फ ₹299 में ले सकते हैं, जिससे फ्लाइट कैंसिल करने पर ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

इस मानसून सेल का फायदा उठाने के लिए आप टिकट इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या किसी भरोसेमंद ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक कर सकते हैं।

Read more!
Advertisement