अमेरिका में Software Engineer और साथ में मेहंदी का काम, एक घंटे की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

अमेरिका में रहने वाली भारतीय Software Engineer Priyancka Jaiin ने अपने मेहंदी के शौक को कमाई का जरिया बना लिया है। फुल टाइम नौकरी के साथ वह Mehendi Artist के तौर पर भी काम करती हैं। Priyancka के मुताबिक वह करीब 100 डॉलर प्रति घंटे चार्ज करती हैं और शादी के 10 घंटे के काम से लगभग ₹1 लाख तक कमा सकती हैं।

Advertisement
अमेरिका में फुल टाइम नौकरी के साथ मेहंदी आर्टिस्ट का काम करती भारतीय टेक प्रोफेशनल (फोटो: Priyancka Jaiin/Instagram)
अमेरिका में फुल टाइम नौकरी के साथ मेहंदी आर्टिस्ट का काम करती भारतीय टेक प्रोफेशनल (फोटो: Priyancka Jaiin/Instagram)

In Short

  • Priyancka Jaiin फुल टाइम Software Engineer होने के साथ Mehendi Artist भी हैं
  • मेहंदी लगाने के लिए वह 100 डॉलर प्रति घंटे चार्ज करती हैं और टिप भी मिल सकती है
  • Bridal assignment में 10 घंटे के काम से करीब ₹1 लाख तक की कमाई हो सकती है

By Shakshi:

अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला अपनी फुल टाइम नौकरी के साथ अपने शौक से भी अच्छी कमाई कर रही हैं। Priyancka Jaiin पेशे से Software Engineer हैं, लेकिन खाली समय में वह मेहंदी लगाने का काम भी करती हैं। अब उन्होंने बताया है कि अमेरिका में एक मेहंदी आर्टिस्ट के तौर पर उनकी कमाई कितनी होती है।

Priyancka ने Instagram पर एक वीडियो शेयर कर अपनी कमाई के बारे में बताया। उन्होंने साफ किया कि उनकी कमाई का मुख्य जरिया Software Engineer की नौकरी है। मेहंदी लगाना उनका शौक और पैशन है, जिसे उन्होंने अतिरिक्त कमाई के जरिये में बदल दिया है।

एक घंटे की मेहंदी के कितने पैसे?

Priyancka के मुताबिक वह अमेरिका में मेहंदी लगाने के लिए 100 डॉलर प्रति घंटे चार्ज करती हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब ₹9,000 से ₹10,000 बैठती है। इतना ही नहीं, कई बार उन्हें फीस के ऊपर करीब 20 प्रतिशत तक टिप भी मिल जाती है।

शादी और ब्राइडल मेहंदी जैसे बड़े काम में कमाई और ज्यादा हो सकती है। Priyancka के मुताबिक करीब 10 घंटे के काम से वह लगभग ₹1 लाख तक कमा सकती हैं।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ अमेरिका में होने वाली कमाई देखकर तुलना करना सही नहीं होगा। वहां कमाई ज्यादा है तो रहने और दूसरी जरूरतों पर होने वाला खर्च भी काफी ज्यादा है।

Instagram Post

पैसे से ज्यादा इस बात की खुशी

Priyancka के लिए मेहंदी लगाने का काम सिर्फ अतिरिक्त कमाई तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि अमेरिका में कलाकारों को मिलने वाली इज्जत उनके लिए ज्यादा मायने रखती है।

भारत से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां मेहंदी आर्टिस्ट के पेशे को कई बार उतनी अहमियत नहीं दी जाती, लेकिन अमेरिका में उन्हें एक कलाकार के तौर पर सम्मान मिलता है। उनके मुताबिक उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं कराया गया कि उनका काम छोटा या कम महत्वपूर्ण है।

वीडियो को मिले करीब 1 करोड़ Views

Priyancka का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उनके Instagram वीडियो को करीब 10 मिलियन यानी लगभग 1 करोड़ Views मिल चुके हैं। Instagram पर उनके करीब 28,500 Followers भी हैं।

उनकी कहानी यह भी दिखाती है कि कोई शौक सिर्फ खाली समय बिताने का जरिया नहीं होता। सही जगह और सही मौके मिलने पर वही शौक नौकरी के साथ अच्छी अतिरिक्त कमाई का जरिया भी बन सकता है।

Read more!
Advertisement