India Today AI Summit 2026: एआई कैसे बदलेगा भारत का भविष्य? सरकार और टेक दिग्गज एक मंच पर होंगे साथ, ऐसे देखें LIVE

यह इवेंट 18 फरवरी को पूरे दिन चलेगा। इस समिट में एआई के अलग-अलग पहलुओं और उनका हमारे जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा, इस पर चर्चा होगी। इस सेशन में टॉप एआई लीडर्स शामिल होंगे और अपने अपने विचार रखेंगे।

Advertisement
India Today AI Summit  2026
India Today AI Summit 2026

By Gaurav Kumar:

देश में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट (AI Impact Summit) में अपना योगदान देते हुए इंडिया टुडे ग्रुप भी एआई समिट 2026 आयोजित कर रहा है।

यह इवेंट 18 फरवरी को पूरे दिन चलेगा। इस समिट में एआई के अलग-अलग पहलुओं और उनका हमारे जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा, इस पर चर्चा होगी। इस सेशन में टॉप एआई लीडर्स शामिल होंगे और अपने अपने विचार रखेंगे।

किन विषयों पर होगी चर्चा?

इंडिया टुडे ग्रुप के एआई समिट में कई जरुरी मुद्दों पर चर्चा होगी। आज पूरे दिन चलने वाले इस समिट में एआई का हमारे जीवन में क्या असर पड़ रहा है और हम कैसे एआई को और भी ज्यादा बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकें, इस पर भी चर्चा होगी।

समिट में होने वाले Jobs, Eco Growth & Society in the Age of AI सेशन में एआई का हमारे नौकरियों पर क्या असर पड़ेगा, इसको लेकर चर्चा होगी।

इसके अलावा Implementing India’s AI Mission नाम से होने वाले सेशन में भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर प्रोफेसर अजय कुमार सूद सरकार के द्वारा लिए जा रहे फैसलों पर चर्चा करेंगे। इस सेशन में एआई से मिलने वाली सुविधाओं को देश के सभी लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर बात होगी।

कौन-कौन होने वाला है शामिल ?

इंडिया टुडे के इस समिट में टेक इंडस्ट्री से जुड़े बड़े-बड़े लोग शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ ही सरकार के बड़े अधिकारी भी इस समिट में शामिल होंगे और एआई को कैसे देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा शामिल किया जा सके, इस पर चर्चा करेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी और इंडिया एआई मिशन के सीईओ अभिषेक सिंह, ओपन एआई के चीफ इकोनॉमिस्ट डॉ. एरॉन रॉनी चैटरजी शामिल होंगे।

ऐसे देखें इसे लाइव

आज होने वाले इंडिया टुडे ग्रुप के एआई समिट 2026 में कई सारे सेशन्स और इवेंट्स होने वाले हैं। इन सभी इवेंट्स की जानकारी आप इंडिया टुडे की वेबसाइट से ले सकते हैं। LIVE देखने के लिए  लाइव बटन पर क्लिक करें।

Read more!
Advertisement