e-Visa यात्रियों के लिए भारत ने बढ़ाए एंट्री पॉइंट, अब इतनी जगहों से मिल सकेगी देश में Entry

ई-वीजा पर भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए सरकार ने एंट्री नेटवर्क का विस्तार किया है। कुछ नए एयरपोर्ट और लैंड पोर्ट अब इस व्यवस्था में शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़ा एक प्रमुख एंट्री पॉइंट भी इस नेटवर्क का हिस्सा बना है।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • भारत ने ई-वीजा नेटवर्क में 22 नए एंट्री पॉइंट जोड़े हैं।
  • ई-वीजा यात्रियों के लिए अब कुल 88 पोर्ट्स ऑफ एंट्री उपलब्ध हैं।
  • अटारी समेत नए लैंड पोर्ट्स और भोपाल-तिरुपति एयरपोर्ट नेटवर्क में शामिल हुए हैं।

By Gaurav Kumar:

India e-Visa: भारत ने ई-वीजा पर आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए एंट्री पॉइंट की संख्या बढ़ा दी है। सरकार ने 22 नए स्थानों को ई-वीजा नेटवर्क में शामिल किया है। इनमें भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी लैंड क्रॉसिंग भी शामिल है। इस बदलाव के बाद अब ई-वीजा धारक कुल 88 पोर्ट्स ऑफ एंट्री से भारत में प्रवेश कर सकेंगे।

अब 88 जगहों से हो सकेगी एंट्री

सरकार ने इस बदलाव की जानकारी सोमवार को दी। नए नेटवर्क में अब 37 एयरपोर्ट, 38 सीपोर्ट और 13 लैंड पोर्ट शामिल हैं। ताजा विस्तार में सीमा पर मौजूद कई एंट्री पॉइंट के साथ कुछ घरेलू एयरपोर्ट भी जोड़े गए हैं।

इन नए लैंड पोर्ट्स को किया गया शामिल

ई-वीजा नेटवर्क में जिन नए लैंड पोर्ट्स को शामिल किया गया है, उनमें दर्रंगा, गेदे, घोजाडांगा, हरिदासपुर, जयगांव, डावकी, मोरेह और सड़क मार्ग से अटारी शामिल हैं।

ये खबर पढ़ना न भूलें: Google का ऑफिस या लग्जरी क्लब? वायरल वीडियो में दिखा ऐसा नजारा कि छिड़ गई नई बहस

इसके अलावा भोपाल और तिरुपति एयरपोर्ट को भी अब ई-वीजा नेटवर्क का हिस्सा बनाया गया है।

पाकिस्तानी पासपोर्ट वालों पर लागू नहीं सुविधा

ई-वीजा की यह सुविधा पाकिस्तानी पासपोर्ट रखने वाले या पाकिस्तानी मूल के यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे यात्रियों को विदेश में स्थित भारतीय मिशन के जरिए सामान्य वीजा के लिए आवेदन करना होगा।

17 तरह की यात्राओं के लिए मिलता है ई-वीजा

फिलहाल ई-वीजा के तहत यात्रा की 17 सब-कैटेगरी शामिल हैं। इनमें टूरिज्म, बिजनेस, मेडिकल ट्रीटमेंट, स्टूडेंट विजिट, माउंटेनियरिंग, क्रूज, ग्रुप ट्रैवल और ट्रांजिट जैसी श्रेणियां शामिल हैं।

इस सिस्टम के जरिए 95 प्रतिशत आवेदनों को 72 घंटे के भीतर प्रोसेस किया जाता है।

43 देशों से शुरू होकर 172 देशों तक पहुंची सुविधा

भारत में ई-वीजा सुविधा की शुरुआत 2014 में 43 देशों के नागरिकों के लिए की गई थी। अब यह सुविधा 172 देशों के यात्रियों के लिए उपलब्ध है। भारत की ओर से जारी किए जाने वाले कुल वीजा में ई-वीजा की हिस्सेदारी फिलहाल 78 प्रतिशत है।

सरकार ने क्या कहा

सरकार ने इस विस्तार को वीजा व्यवस्था को आसान और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में चल रही कोशिशों का हिस्सा बताया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, वैध विदेशी यात्रियों के लिए प्रक्रिया आसान करने के साथ तकनीकी ढांचे को मजबूत कर आंतरिक सुरक्षा बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। यह जानकारी पीटीआई के इनपुट के साथ सामने आई है।  
 

Read more!
Advertisement