Census 2027: आज से इन राज्यों में सेल्फ-एन्यूमरेशन शुरू! जानें ऑनलाइन कैसे भरें अपनी जानकारी

Census 2027 के लिए सेल्फ-एन्यूमरेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें नागरिक ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद एन्यूमरेटर घर-घर जाकर डेटा की पुष्टि करेंगे। यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग राज्यों में लागू होगी, जिससे जनगणना को अधिक सटीक, तेज और डिजिटल बनाया जा सकेगा।

Advertisement
AI Generated Image (ChatGPT)

By Gaurav Kumar:

Census 2027: देश में Census 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार ने जानकारी दी है कि कुछ राज्यों में आज यानी 16 अप्रैल 2026 से सेल्फ-एन्यूमरेशन (Self-enumeration) प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रक्रिया के तहत नागरिक खुद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी जानकारी भर सकेंगे।

सेल्फ-एन्यूमरेशन के बाद 1 मई से 30 मई तक हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना (HLO) का फील्ड वर्क होगा, जिसमें ट्रेनिंग प्राप्त एन्यूमरेटर घर-घर जाकर डेटा की पुष्टि करेंगे।

कहां से कब तक शुरू होगी प्रक्रिया

16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में यह प्रक्रिया शुरू होगी।

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के लिए तारीखें तय की गई हैं। बिहार में 17 अप्रैल से 1 मई, तेलंगाना में 26 अप्रैल से 10 मई और पंजाब में 30 अप्रैल से 14 मई तक सेल्फ-एन्यूमरेशन होगा।

दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड और मेघालय में 1 मई से 15 मई तक यह प्रक्रिया चलेगी, जबकि उत्तर प्रदेश में 7 मई से 21 मई तक नागरिक जानकारी भर सकेंगे।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी में 17 मई से 31 मई, हिमाचल प्रदेश में 1 जून से 15 जून और केरल-नागालैंड में 16 जून से 30 जून तक यह प्रक्रिया होगी।

तमिलनाडु और त्रिपुरा में 17 जुलाई से 31 जुलाई, असम में 2 अगस्त से 16 अगस्त और मणिपुर में 17 अगस्त से 31 अगस्त तक सेल्फ-एन्यूमरेशन होगा। पश्चिम बंगाल की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं।

कैसे करें सेल्फ-एन्यूमरेशन?

यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और 16 भाषाओं में उपलब्ध है।

सबसे पहले पोर्टल पर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद मैप टूल की मदद से लोकेशन चुनकर परिवार और घर से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।

फॉर्म जमा करने के बाद एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिसे एन्यूमरेटर के घर आने पर दिखाना जरूरी होगा। वेरिफिकेशन के बाद ही डेटा को अंतिम रूप से जनगणना में शामिल किया जाएगा।

देशभर में बड़ा ऑपरेशन

सरकार के मुताबिक Census 2027 पूरे देश में बड़े स्तर पर किया जाएगा। इसमें 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, 7092 सब-डिस्ट्रिक्ट, 5,128 शहर और करीब 6.39 लाख गांव शामिल होंगे।

Read more!
Advertisement