दिल्ली में झमाझम बारिश! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, Delhi-NCR के कई इलाकों में जल जमाव

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज बारिश के बाद कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर आने वाले घंटों को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। जानिए रात तक कैसा रहेगा मौसम।

Advertisement

In Short

  • दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
  • मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रह सकता है, लोगों को जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
  • यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि उत्तराखंड में अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

By Gaurav Kumar:

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर में कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद नई दिल्ली समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया,

जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। अब सवाल है कि मौसम विभाग ने आने वाले घंटों के लिए क्या चेतावनी दी है?

पूरी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात के समय भी दिल्ली-एनसीआर की कई जगहों पर बारिश जारी रह सकती है।

बारिश का असर नई दिल्ली के साथ नोएडा और आसपास के इलाकों में भी दिखाई दिया। कई जगह लगातार बारिश होती रही। जबकि कुछ इलाकों में थोड़े समय में ही काफी पानी बरस गया। 

29 जुलाई को भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 29 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। नोएडा में भी मंगलवार को बारिश जारी रही। आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए लोगों को जल जमाव वाले रास्तों से बचने और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी 28 जुलाई को मॉनसून पूरी तरह एक्टिव रहने का अनुमान है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लगभग सभी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। यूपी के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है?

लो लाइन इलाकों में पानी भरने का खतरा

मौसम विभाग ने लो लाइन इलाकों में जल जमाव का खतरा जताया है। नई दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश के बाद सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो सकती है और कई रास्तों पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग सकती है।

प्रशासन ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग की एडवाइजरी को फॉलो करें। 

यूपी के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

28 जुलाई से 29 जुलाई के बीच सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

वहीं, मंगलवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। नदी का खतरे का लेवल 627 मीटर है, जबकि पानी 626 मीटर तक पहुंच चुका है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों को खास तौर पर अलर्ट रहने को कहा गया है।

Read more!
Advertisement