उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में ऑरेंज और 28 में येलो चेतावनी
अलग-अलग हिस्सों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट उन क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जबकि येलो अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी है।
अलग-अलग हिस्सों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट उन क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जबकि येलो अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
28 जिलों में येलो अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा और औरैया समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रभावित इलाकों में तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।
पूर्वांचल के कई जिले, तराई क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से ऑरेंज अलर्ट में शामिल हैं। वहीं राजधानी लखनऊ समेत मध्य उत्तर प्रदेश और पश्चिमी क्षेत्र के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इन इलाकों में दिनभर मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।