धमाकेदार IPL सीजन के बाद अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर IIM इंदौर करेगा केस स्टडी! जानिए क्या है खास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु रॉय का मानना है कि वैभव की क्रिकेट जर्नी सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह स्टडी उन सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक और संस्थागत कारकों का एनालिसिस करेगी, जो एक कम उम्र की प्रतिभा को असाधारण बनाती हैं। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर अब क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर एक डिटेल केस स्टडी तैयार करेगा। मात्र 15 साल की उम्र में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव की सफलता का फॉर्मूला अब देश की पहली मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी का विषय होगा। इसमें खेल, मनोविज्ञान और मैनेजमेंट के दिग्गज मिलकर यह समझने की कोशिश करेंगे कि इतनी कम उम्र में कोई खिलाड़ी वैश्विक स्तर की सफलता कैसे हासिल करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु रॉय का मानना है कि वैभव की क्रिकेट जर्नी सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह स्टडी उन सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक और संस्थागत कारकों का एनालिसिस करेगी, जो एक कम उम्र की प्रतिभा को असाधारण बनाती हैं। 

वैभव की बैट स्पीड और टाइमिंग कमाल

मात्र 5’7 इंच की कद-काठी और 55 किलो वजन होने के बावजूद, वैभव की बैट स्पीड और टाइमिंग कमाल की है। उनके बचपन के कोच मनीष ओझा द्वारा तैयार की गई तकनीक पर अब राजस्थान रॉयल्स के जुबिन भरूचा काम कर रहे हैं। कोच विक्रम राठौर भी उनके गजब के बैलेंस की तारीफ करते हैं।

0.3 सेकंड का डिसीजन टाइम

वैभव की सबसे बड़ी खूबी उनका 0.3 सेकंड का डिसीजन टाइम है, जिससे गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं मिलता। यहां तक कि जब राहुल द्रविड़ ने उन्हें संभलकर खेलने की सलाह दी, तो वैभव का बेबाक जवाब था- 'सर, गेंदबाज मुझे देखे।'

आईआईएम की इस स्टडी में सफलता के साथ-साथ 'डार्क साइड' पर भी फोकस किया जाएगा। डायरेक्टर हिमांशु रॉय ने कहा कि कम उम्र में मिलने वाली प्रसिद्धि, करोड़ों के ऑफर और सोशल मीडिया के भारी दबाव से टैलेंट भटक सकता है। कई बच्चे अपेक्षाओं के बोझ तले दबकर अपनी पूरी क्षमता नहीं दिखा पाते। इस स्टडी के जरिए आईआईएम एक ऐसा सपोर्ट सिस्टम बनाना चाहता है, जो न केवल क्रिकेट बल्कि कॉरपोरेट जगत के लिए भी 'टैलेंट मैनेजमेंट' का एक नया मॉडल पेश करे।

वैभव ने IPL 2026 में रचा इतिहास

वैभव ने आईपीएल 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। वैभव ने एक सीजन में 72 छक्के लगाकर क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 237.30 के स्ट्राइक रेट के साथ 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' रहे वैभव ने इस साल कुल पांच अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Read more!
Advertisement