सोना फिर हुआ सस्ता! चांदी की भी गिरी कीमत - चेक करें दिल्ली, चेन्नई, पटना सहित अन्य शहरों में आज क्या है भाव?

आजतक के वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 270 रुपये गिरकर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

Advertisement
AI Genearted Image

By Gaurav Kumar:

Gold-Silver Prices Today: मंगलवार 7 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार से गिरावट देखने को मिल रही है। आजतक के वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 270 रुपये गिरकर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

MCX पर क्या है रेट?

इसके अलावा अगर फ्यूचर ट्रेड की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 1:08 बजे तक 5 जून के फ्यूचर ट्रेड वाला सोना 0.34% या 511 रुपये गिरकर 149470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 5 मई के फ्यूचर ट्रेड वाली चांदी की कीमत इस वक्त 0.72% या 1679 रुपये गिरकर 231700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आपके शहर में क्या है सोने और चांदी की कीमत?

आजतक के वेबसाइट के मुताबिक

  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • पटना में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • नोएडा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • विजयवाड़ा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी का भाव 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Read more!
Advertisement