केसरी चैप्टर 2 से लेकर राणा नायडू तक: इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज हुई ये 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज
आज से वीकेंड की शुरुआत हो रही है और एक बार फिर से विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं जिसे देखकर आप अपना वीकेंड मजेदार बना सकते हैं।

आज से वीकेंड की शुरुआत हो रही है और एक बार फिर से विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं जिसे देखकर आप अपना वीकेंड मजेदार बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते आप कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आई है।
1. राणा नायडू सीजन 2
वेंकटेश दग्गुबाती के किरदार राणा नायडू के ज़रिए यह सीज़न अंडरवर्ल्ड और पारिवारिक जटिलताओं की और गहराई से पड़ताल करता है। पहले से कहीं ज़्यादा ट्विस्ट और चारित्रिक परतें इस बार की खासियत हैं। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।
2. अलाप्पुझा जिमखाना
यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा है, जिसमें जोजो जॉनसन (नसलेन) और उसके दोस्तों की कॉलेज एडमिशन की जद्दोजहद को बॉक्सिंग के ज़रिए दिखाया गया है। यह कहानी धीरे-धीरे दोस्ती, और संघर्ष में तब्दील हो जाती है। आप इसे Sony Liv पर देख सकते हैं।
3. किंग्स ऑफ जोबर्ग सीजन 3
थापेलो मोकोएना जैसे नए कलाकारों के साथ मखुबु परिवार की सत्ता की लड़ाई अब और भी तेज हो गई है। इस क्राइम सीरीज का यह सीजन न सिर्फ अपराध बल्कि सांस्कृतिक जड़ों और निष्ठा की पड़ताल करता है। आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।
4. केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म ऐतिहासिक नरसंहार के पीड़ितों के लिए लड़ी गई कानूनी लड़ाई को दिखाती है। आप इसे JioHotstar पर देख सकते हैं।
5. एको वैली
यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जहां जूलियन निकोल्सन एक लापता बच्चे की मां के रूप में रहस्य और अविश्वास से जूझती हैं। यह शो छोटे कस्बों के गहरे रहस्यों और मानव मनोविज्ञान को छूता है। आप इसे Apple TV+ पर देख सकते हैं।
6. इन ट्रांजिट
यह एक ग्लोबल ट्रेन यात्रा पर आधारित ड्रामा है, जिसमें यात्रियों और क्रू के बीच प्रेम, बिछड़ाव और आत्म-परिवर्तन की कहानियां बुनी गई हैं। आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
7. द प्रॉसिक्यूटर
यह एक साहसी महिला अभियोजक की कहानी है जो ऊंचे दर्जे के भ्रष्टाचार मामलों को कोर्ट में चुनौती देती है। कोर्टरूम थ्रिल और खोजी पत्रकारिता का मिश्रण इस सीरीज की जान है। आप इसे Lionsgate Play पर देख सकते हैं।