वीजा मिलना काफी मुश्किल और कदम-कदम पर कड़े नियम! इन देशों में घूमने का प्लान बनाने से पहले 10 बार सोचें

कई भारतीय सोचते हैं कि वह पूरी दुनिया की सैर करें या जितना हो सके विदेशों में घूमने जाएं। मगर दुनिया में कई ऐसे भी देश है, जहां सही डॉक्यूमेंट होने के बाद भी आसानी से यात्रा करना काफी मुश्किल है।

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Hardest countries to visit: दुनिया भर में करीब 195 देश मौजूद हैं। कई भारतीय सोचते हैं कि वह पूरी दुनिया की सैर करें या जितना हो सके विदेशों में घूमने जाएं। मगर दुनिया में कई ऐसे भी देश है, जहां सही डॉक्यूमेंट होने के बाद भी आसानी से यात्रा करना काफी मुश्किल होता है।

इन देशों का वीजा पाना बेहद मुश्किल होता है और ये देश सुरक्षा और कड़े नियमों के कारण चुनौतीपूर्ण बने रहते हैं। आज हम आपकों 10 ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाना मुश्किल है।

1. तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान दुनिया के सबसे प्रतिबंधित पर्यटन स्थलों में से एक है। वीजा पाने के लिए अक्सर देश में किसी प्रायोजक (Sponsor) या आमंत्रण की जरूरत होती है। स्वतंत्र यात्रा यहां काफी मुश्किल है।

2. सऊदी अरब

वैसे तो सऊदी अरब सुरक्षा के लिहाज से काफी सेफ माना जाता है और बड़ी संख्या में भारतीय यहां घूमने जाते भी हैं और कई देशों के लिए इसने ई-वीजा सुविधा भी शुरू की है। लेकिन अभी भी यहां के कई क्षेत्रों में यात्रा पर कड़े नियम हैं। यात्रा के नियम आपके देश और यात्रा के उद्देश्य पर निर्भर करते हैं। अगर आपने नियमों का पालन नहीं किया तो आप मुश्किल में घिर सकते है। 

3. ईरान

ईरान में अक्सर वीजा आवेदन करने से पहले एक कोड लेना पड़ता है, जो किसी ट्रैवल एजेंसी या स्पांसर से लेना होता है। कुछ देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा मिलती है। लेकिन कई देश और लोगों के लिए प्रक्रिया अभी भी कठिन है। 

4. रूस

रूस में वीजा प्रक्रिया बाकी देशों के मुकाबले थोड़ी लंबी और काफी डॉक्यूमेंट भरी होती है। पर्यटकों को यात्रा से जुड़ी कई जानकारियां देनी होती हैं। सही दस्तावेज होने के बावजूद प्रक्रिया काफी समय लेती है।

 5. क्यूबा

क्यूबा में विशेष रूप से अमेरिकी नागरिकों के लिए वीजा जटिल है। अन्य देशों के लोग आम तौर पर आसानी से प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन दस्तावेजी नियमों का पालन करना जरूरी है।

6. चाड

मध्य-उत्तरी अफ्रीका में स्थित चाड देश में वीजा पाना आसान नहीं है। सुरक्षा की नजर से यह बेहद मुश्किल और खतरनाक माना जाता है। कई देशों ने यहां की यात्रा को लेकर सख्त चेतावनी भी जारी कर रखी है। नागरिकों का यहां जाना अक्सर इंविटेशन लेटर या फिर कुछ विशेष स्पांसर से ही संभव है। कांसुलर विकल्प भी सीमित हैं।

7. सोमालिया

यह देश पूर्वी अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र में स्थित है। सोमालिया को उच्च जोखिम वाला देश माना जाता है। यात्रा संभव है, लेकिन सुरक्षा और स्थानीय स्थिति के कारण बहुत कठिन है।

8. भूटान

भारत का पड़ोसी देश भूटान में भारतीयों के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। यहां के ट्रैवल को काफी हद तक सुरक्षित माना जाता है। लेकिन इसे पुरी तरह से आसान और सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और भारतीयों, दोनों के लिए ई-परमिट के माध्यम से पूर्व-अनुमोदित यात्रा कार्यक्रम  (Pre-Approved Itinerary) कीआवश्यक होती है।

9. अफगानिस्तान

लगातार संघर्ष, गृह युद्ध और अस्थिरता जैसी स्थिति के कारण अफगानिस्तान की यात्रा कठिन मानी जाती है। वीजा मिलने के बाद भी सुरक्षा चिंताओं के कारण यात्रा जोखिम भरी रहती है।

10. उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया में पर्यटकों पर कड़ी निगरानी रहती है। यात्रा आम तौर पर सरकारी एजेंसियों के जरिए ही हो सकती है। साथ ही यहां पर स्वतंत्र रूप से घूमने-फिरने भी मुमकिन नहीं।

Read more!
Advertisement