रैपर Dhadkan बने MTV Hustle 5 के चैंपियन, जीते 1 करोड़ रुपये
Hustle 5 - Apna Homeground को अपना नया विनर मिल गया है। सोनीपत के धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर ने Paradox की स्क्वॉड का प्रतिनिधित्व करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ उन्हें ₹1 करोड़ की प्राइज मनी भी मिली। जानिए धड़कन ने जीत के बाद क्या कहा।

Paradox की स्क्वॉड को रिप्रेजेंट करने वाले सोनीपत के धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर ने Hustle 5 - Apna Homeground का खिताब अपने नाम कर लिया है। कई हफ्तों तक चली शानदार परफॉर्मेंस, कड़ी टक्कर और यादगार हिप-हॉप मोमेंट्स के बाद धड़कन ने यह जीत हासिल की और अपने साथ ₹1 करोड़ की बड़ी प्राइज मनी भी ले गए। WhysoKai पहले रनर-अप रहे, जबकि हरमीत ने दूसरा रनर-अप स्थान हासिल किया।
इस सीजन में कंटेस्टेंट्स और स्क्वॉड बॉसेज़ ने अपने अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल, कहानियों और अनुभवों से दर्शकों का दिल जीता। Hustle सिर्फ टैलेंट दिखाने का मंच नहीं है, बल्कि नए कलाकारों और रैपर्स को अपनी कला निखारने, अपनी अलग पहचान बनाने और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए तैयार होने का मौका भी देता है।
इस सीजन में एंटरटेनमेंट और हिप-हॉप की दुनिया के कई बड़े नाम भी शो का हिस्सा बने। राजा कुमारी, निकिता गांधी, इक्का, डिनो जेम्स, सीज़न 1 के विनर बेला, प्रिंस नरूला और किंग के साथ-साथ एक्टर्स कुणाल खेमू और फातिमा सना शेख ने भी Hustle 5 के मंच पर अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। शानदार परफॉर्मेंस, खास मेहमानों और दमदार रैप के साथ इस सीजन ने भारत के हिप-हॉप कल्चर को सेलिब्रेट किया और धड़कन की जीत के साथ एक यादगार अंत किया।
अपनी जीत के बारे में बात करते हुए धड़कन ने कहा “यहां आने से पहले मैंने नोटबुक के पीछे 2026 की विशलिस्ट में लिखा था कि मुझे हसल 5 जीतना है और मैं जीत गया! यह सफर बहुत ही शानदार रहा। इस दौरान मुझे नए अनुभव मिले, बहुत कुछ सीखने को मिला और एक खूबसूरत नया परिवार भी मिला। बादशाह भाई, सभी स्क्वॉड बॉसेज़ और पूरी प्रोडक्शन, म्यूजिक और PR टीम का खास शुक्रिया, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे इस सीजन का हिस्सा बनने का मौका मिला, जो Apna Homeground को समर्पित था। दिल से शुक्रिया उन सभी लोगों का, खासकर दर्शकों का, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और अपनाया। धड़कन अब Hustle 5 से विदा ले रहा है, लेकिन असली सफर तो अब शुरू हुआ है!”
धड़कन की जीत पर Paradox ने कहा “धड़कन को ट्रॉफी उठाते देखना मेरे लिए गर्व का पल है। यह इस बात की याद दिलाता है कि इस सीजन में कितने टैलेंटेड कलाकारों ने अपनी मेहनत से मंच पर अपनी जगह बनाई है। Hustle 5 - Apna Homeground के हर कलाकार का अपना अलग सफर रहा है और धड़कन ने अपनी परफॉर्मेंस और मेहनत से एक खास पहचान बनाई है. उसे यह खिताब जीतते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं उसके आगे के सफर को लेकर काफी उत्साहित हूं और देखना चाहता हूं कि वह इस प्राइज मनी और आगे मिलने वाले मौकों का इस्तेमाल कैसे करता है।”
रैपर Badshah ने कहा “हर सीजन में Hustle कुछ नए और असली टैलेंट को सामने लाता है, लेकिन Hustle 5 - Apna Homeground में धड़कन का सफर शुरुआत से ही शानदार रहा है। इस सीजन को जीतना और ₹1 करोड़ की प्राइज मनी अपने नाम करना उसकी मेहनत के बिल्कुल लायक है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह उसके लिए बड़ी उपलब्धियों की सिर्फ शुरुआत है। इस सीजन के सभी हसलर्स को ढेर सारा प्यार और सम्मान। हर कलाकार ने अपनी तरफ से कुछ खास दिया और हिप-हॉप कल्चर को और बेहतर बनाया।”