दिल्ली में ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा, 100 ऑक्सीजन पार्क बनाएगी सरकार; 2027 तक 7,000 ईवी बसें चलाने का लक्ष्य

दिल्ली में हरियाली, साफ हवा और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर सरकार ने नया प्लान सामने रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 ऑक्सीजन पार्क, 7,000 ईवी बसों के लक्ष्य और पार्कों के विकास के लिए RWA को आर्थिक मदद देने की बात कही है। फोकस ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • दिल्ली में 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की योजना है, जिनमें से 18 पार्कों पर काम शुरू हो चुका है।
  • राजधानी में 300 नई ईवी बसें शुरू की गई हैं और सरकार का लक्ष्य 2027 तक 7,000 ईवी बसें चलाने का है।
  • नरेला में हाई-सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी, जिसके बाद तिहाड़ जेल को चरणबद्ध तरीके से वहां शिफ्ट किया जाएगा।

By Rohit Chaudhary:

Delhi Eco Restoration: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की योजना है, जिनमें से 18 पार्कों पर काम शुरू हो चुका है। साथ ही, गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी ऑक्सीजन पार्क विकसित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस बार का बजट 'ग्रीन बजट' के रूप में पेश किया है और राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन कवरेज अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: दिल्ली की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2500! रेखा गुप्ता सरकार रक्षा बंधन पर शुरू कर सकती है ये खास योजना

उन्होंने कहा कि प्रकृति से लेने से पहले उसका सम्मान करना सीखना होगा और विकास तथा पर्यावरण दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में इको रेस्टोरेशन (Eco Restoration) का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार के मिलकर काम करने से विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था, यमुना की सफाई और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर गृह मंत्री का लगातार सहयोग मिला है।

सार्वजनिक परिवहन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 300 नई इलेक्ट्रिक (EV) बसों की शुरुआत की गई है। वर्तमान में दिल्ली में 4,800 ईवी बसें संचालित हो रही हैं, जो देश के किसी भी राज्य से अधिक हैं। सरकार का लक्ष्य 2027 तक दिल्ली की सड़कों पर 7,000 ईवी बसें उतारने का है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे के 20 बड़े नतीजे! रक्षा से लेकर डिजिटल पेमेंट, शिक्षा तक रिश्तों को मिली नई मजबूती


उन्होंने बताया कि पहले दिल्ली में कमर्शियल बसों की टेस्टिंग के लिए आधुनिक तकनीकी व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब नंद नगरी में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) का उद्घाटन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि नरेला में हाई-सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी। इसके बाद तिहाड़ जेल को चरणबद्ध तरीके से नरेला स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे राजधानी की जेल व्यवस्था अधिक आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगी।

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली के पार्कों के रखरखाव और विकास के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि राजधानी में हरित क्षेत्र और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

Read more!
Advertisement