Metro Timings on Holi 2025: बदल गई टाइमिंग, सफर से पहले जानें कितने बजे चलेगी मेट्रो?
Metro Timings on Holi 2025: DMRC ने होली के दिन के लिए मेट्रो शेड्यूल (Metro Schedule) जारी कर दिया। अगर आप भी इस साल होली (Holi 2025) पर मेट्रो से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है। जानते हैं कि होली के दिन मेट्रो टाइमिंग (Metro Timing On Holi) क्या रहेगी।

Metro Timing On Holi: होली (Holi 2025) वाले दिन कई लोग मेट्रो से सफर करते हैं। ऐसे में DMRC ने होली के लिए मेट्रो शेड्यूल जारी किया है। अगर आप भी होली वाले दिन मेट्रो में सफर करने का सोच रहे थे जो मेट्रो की टाइमिंग जान लें।
होली के मौके पर कई लोग मेट्रो परिसर या फिर मेट्रो में होली खेलते हैं। ऐसे में मेट्रो की स्वच्छता का ध्यान रखते हुए DMRC ने एलान किया है कि 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो सर्विस बंद रहेगी। इसकी जानकारी DMRC ने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।
DMRC ने पोस्ट में बताया कि 14 मार्च को सुबह सभी मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। सभी लाइनों के साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (Airport Express Line) भी दोपहर 2.30 बजे ऑपरेट होगी।
होली वाले दिन मेट्रो की टाइमिंग (Metro Timing On Holi 2025)
14 मार्च 2025 यानी होली वाले दिन दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सभी लाइनें दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगी। इससे पहले किसी भी लाइन पर मेट्रो सर्विस उपलब्ध नहीं होगी यानी कोई मेट्रो नहीं चलेगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है। हालांकि, 2:30 बजे के बाद मेट्रो की सभी लाइनों पर सुचारू रूप से चलेगी। अगर आप मेट्रो से सफर करने वाले हैं तो 2.30 के बाद ही मेट्रो स्टेशन जाएं।
पिछले साल भी बदली थी टाइमिंग
पिछले साल भी DMRC ने होली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया था। पिछले साल होली के दिनदोपहर 2:30 बजे के बाद ही मेट्रो सेवाएं शुरू हुई थी।
होली वाले दिन क्यों बदलेगी मेट्रो की टाइमिंग?
होली के त्योहार पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही मेट्रो स्टेशनों और कोच में अव्यवस्था की स्थिति न बन जाए, इसलिए इस दिन देरी से मेट्रो का संचालन किया जाएगा। कई लोग मेट्रो में ही होली खेलने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे में मेट्रो की स्वच्छता का ध्यान रखते हुए DMRC ने मेट्रो टाइमिंग में बदलाव किया है।