COVID-19 cases in India: केरल-महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना केस, दिल्ली भी अलर्ट पर

COVID-19 cases in India: COVID-19 के मामलों में तेजी देखने को मिला है। केरल-महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में कोरोना केस बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली भी अलर्ट पर है।

Advertisement
Covid-19 virus
Covid-19 virus

By Priyanka Kumari:

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 1,009 एक्टिव केस हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में मरीजों की हालत गंभीर नहीं है और वे घर पर ही इलाज (Home Isolation) कर रहे हैं।

किन राज्यों में ज्यादा केस?

अगर राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा केस केरल में सामने आए हैं, जहां 430 एक्टिव मरीज हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, कर्नाटक में 47, और उत्तर प्रदेश में 15 केस हैं। कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एक भी कोरोना का मामला नहीं है, जैसे कि बिहार, ओडिशा, झारखंड, पंजाब और उत्तराखंड।

दो नए वेरिएंट 

कोरोना के दो नए वेरिएंट भारत में मिले हैं – NB.1.8.1 और LF.7। NB.1.8.1 को पहली बार तमिलनाडु में और LF.7 को गुजरात में देखा गया है। ये दोनों वेरिएंट अब तक ज्यादा खतरनाक तो नहीं दिखे हैं, लेकिन फिर भी WHO (World Health Organization) ने इन्हें “निगरानी वाले वेरिएंट (Variants Under Monitoring)” की लिस्ट में रखा है। यानी अभी इन पर नजर रखना जरूरी है।

भारत में कोरोना का जो वेरिएंट सबसे ज्यादा फैल रहा है वो है JN.1। यह देश में जांचे गए नमूनों में से 53% में पाया गया है। इसके बाद BA.2 वेरिएंट 26% और अन्य ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Sub-variants) 20% में देखे गए हैं। लेकिन इनमें से किसी ने भी अब तक गंभीर बीमारी नहीं फैलाई है।

सरकार क्या कर रही है?

सरकार ने हालात को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य सचिव ने ICMR, NCDC और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और स्थिति का पूरा जायजा लिया। सरकार का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी न करें।

सिर्फ भारत ही नहीं, सिंगापुर, हांगकांग और कई दूसरे देशों में भी COVID-19 के मामले फिर से बढ़े हैं। हालांकि अभी तक यह साफ हो चुका है कि ये वेरिएंट पहले की तरह खतरनाक नहीं हैं और न ही ये ज्यादा तेजी से फैल रहे हैं।

Read more!
Advertisement