ChatGPT Down: भारत में इमेज बनाने में दिक्कत, OpenAI ने कई सर्विस पर आउटेज माना

ChatGPT इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को भारत में अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा है। खासकर एआई फोटो बनाने वाले फीचर को लेकर शिकायतें बढ़ी हैं। कुछ लोगों के लिए चैट काम कर रही है, लेकिन इमेज जनरेशन अटकने या फेल होने से यूजर्स की दिक्कत बढ़ गई है।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • भारत में कई यूजर्स ने ChatGPT पर एआई फोटो बनाने में परेशानी की शिकायत की। कई लोगों की फोटो बनाने वाली रिक्वेस्ट फेल हो रही थी या काफी देर तक अटकी रह रही थी।
  • भारत में कई यूजर्स ने ChatGPT पर एआई फोटो बनाने में परेशानी की शिकायत की। कई लोगों की फोटो बनाने वाली रिक्वेस्ट फेल हो रही थी या काफी देर तक अटकी रह रही थी।
  • ओपनएआई ने कहा कि ChatGPT का मुख्य काम फिर से चालू हो गया है, लेकिन फोटो बनाने और कुछ वर्कस्पेस सर्विसेज में दिक्कत अभी भी बनी हुई थी।

By Gaurav Kumar:

ChatGPT User Reports: भारत में कई यूजर्स ChatGPT इस्तेमाल करते समय परेशान दिख रहे हैं। खासकर फोटो बनाने वाले फीचर में दिक्कत की शिकायतें ज्यादा सामने आई हैं। कई लोगों की रिक्वेस्ट फेल हो रही है या काफी देर तक अटकी रह रही है। अब सवाल है कि ChatGPT में फोटो बनाने को लेकर क्या परेशानी आ रही है?

फोटो बनाने में आ रही परेशानी

भारत में कई यूजर्स ने ChatGPT पर एआई फोटो बनाने में दिक्कत की शिकायत की है। डाउनडिटेक्टर डॉट इन पर ओपनएआई को लेकर यूजर आउटेज  में समस्या दिखी और सबसे ज्यादा शिकायतें ChatGPT से जुड़ी रहीं। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, रिपोर्ट की गई दिक्कतों में 82 फीसदी शिकायतें ChatGPT से और 10 फीसदी डॉल-ई से जुड़ी थीं।

कई यूजर्स का कहना है कि फोटो जनरेट करने वाली रिक्वेस्ट फेल हो रही है या बहुत देर तक प्रोसेस में अटकी रह रही है। कुछ लोगों के लिए टेक्स्ट चैट काम कर रही है, लेकिन इमेज बनाने वाला फीचर ठीक से जवाब नहीं दे रहा।

ओपनएआई के स्टेटस पेज पर भी ChatGPT में इमेज जनरेशन से जुड़े एलिवेटेड एरर्स की बात कही गई है और कंपनी ने माना है कि कुछ यूजर्स इमेज जनरेट नहीं कर पा रहे हैं।अब सवाल है कि इस दिक्कत पर ओपनएआई ने क्या कहा?

ये खबर पढ़ना ना भूलें: OpenAI IPO: क्या 2027 तक टल सकती है ChatGPT बनाने वाली कंपनी की लिस्टिंग? 1 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन पर अड़े सैम ऑल्टमैन

ओपनएआई ने क्या कहा?

ओपनएआई ने अपने स्टेटस अपडेट में बताया कि ChatGPT की कोर फंक्शनैलिटी वापस चालू कर दी गई है, लेकिन कुछ सेवाओं में दिक्कत अभी भी बनी हुई है। कंपनी के मुताबिक, फेडरैंप वर्कस्पेसेज में कोडेक्स, वर्कस्पेस एनालिटिक्स, कन्वर्सेशन सर्च, कस्टम जीपीटी की सर्च, ChatGPT यूजर इनवाइट्स और कंप्लायंस लॉग्स प्लेटफॉर्म डाउनलोड एंडपॉइंट जैसी सेवाएं प्रभावित हैं।

कंपनी ने यह भी कहा है कि उसकी इंजीनियरिंग टीम इन दिक्कतों को ठीक करने पर काम कर रही है और ज्यादा जानकारी मिलने पर आगे अपडेट दिया जाएगा।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आउटेज के दौरान डाउनडिटेक्टर पर शिकायतों में उछाल सुबह करीब 10:30 बजे से दिखना शुरू हुआ था।अब सवाल है कि इस आउटेज का आम यूजर्स पर क्या असर पड़ा?

आम यूजर्स पर क्या असर?

इस दिक्कत का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा, जो ChatGPT से फोटो बनवा रहे थे। वहीं कोडेक्स और वर्कस्पेस टूल्स में आई परेशानी का असर ज्यादा तौर पर डेवलपर्स, कंपनियों और एंटरप्राइज यूजर्स पर दिखा।

आज ChatGPT का इस्तेमाल लिखने, पढ़ने, प्लानिंग करने, कोडिंग में मदद लेने और जानकारी खोजने जैसे रोज के कामों में तेजी से हो रहा है। ऐसे में अगर इसकी कोई सर्विस अटकती है, तो कई यूजर्स का काम बीच में रुक सकता है।

Read more!
Advertisement