NEET विवाद के बीच NTA में नई टीम की एंट्री, जानिए किन अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
NEET समेत दूसरी परीक्षाओं को लेकर सवालों के बीच केंद्र सरकार ने NTA में तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की है। एजेंसी को दो नए डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर मिले हैं। ये नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं, जब NTA के परीक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है।

In Short
- केंद्र सरकार ने NTA में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है।
- IPS रवि कुमार सिंह और IAS प्रसन्ना वेंकटेश वी डायरेक्टर, जबकि IRS अमित समदरिया जॉइंट डायरेक्टर बने हैं।
- ये नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं, जब सरकार NTA के परीक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।
NEET समेत दूसरी परीक्षाओं को लेकर सवालों का सामना कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में केंद्र सरकार ने तीन बड़े अधिकारियों की नियुक्ति की है। NTA में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किए गए हैं। ये नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं, जब सरकार एजेंसी के परीक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।
IAS और IPS अधिकारी बने डायरेक्टर
कार्मिक मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को जारी अलग-अलग आदेशों के मुताबिक, IPS अधिकारी रवि कुमार सिंह और IAS अधिकारी प्रसन्ना वेंकटेश वी को NTA में डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, 2016 बैच के IRS अधिकारी अमित समदरिया को जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
तीनों अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन हफ्ते के भीतर नई जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। तय समय में जॉइन नहीं करने पर Central Staffing Scheme से डिबार करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।रवि कुमार सिंह 2012 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी हैं। NTA में आने से पहले वह दिल्ली पुलिस की Economic Offences Wing में DCP थे। उन्हें करीब 14 साल की सेवा का अनुभव है।
प्रसन्ना वेंकटेश और अमित समदरिया कौन हैं?
प्रसन्ना वेंकटेश वी 2012 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं। वह एलुरु के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, विजयवाड़ा के म्युनिसिपल कमिश्नर और कुरनूल के जॉइंट कलेक्टर समेत कई पदों पर रह चुके हैं।अमित समदरिया 2016 बैच के Customs and Indirect Taxes कैडर के IRS अधिकारी हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। NTA में नियुक्ति से पहले वह Directorate General of Goods and Services Tax Intelligence के दिल्ली मुख्यालय में जॉइंट कमिश्नर थे।
NTA के परीक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी
सरकार NTA के परीक्षा सिस्टम में व्यापक बदलाव की तैयारी कर रही है। इसमें प्रश्नपत्रों के लिए चार स्तर की चेकिंग व्यवस्था लाने की योजना है। करीब 600 एक्सपर्ट्स को हटाकर उनकी जगह डोमेन स्पेशलिस्ट लाने का भी फैसला किया गया है।सरकार ने सार्वजनिक परीक्षाओं और NTA सिस्टम में सुधार को लेकर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये सुझाव नंदन नीलेकणी की अगुवाई वाली टास्क फोर्स को परीक्षा सुरक्षा, पहुंच और गवर्नेंस पर सिफारिशें तैयार करने में मदद करेंगे।NEET पेपर लीक विवाद समेत परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर NTA लगातार सवालों के घेरे में रहा है। ऐसे में ये नियुक्तियां परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी के बीच हुई हैं।